अंध विद्यालय के बच्चों ने लुई ब्रेल की जयंती पर पेश किया कार्यक्रम
अंध विद्यालय में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर ब्रेल लिपी के जनक लुई ब्रेल की जयंती मनाई गई।
संवाद सहयोगी, अमृतसर: अंध विद्यालय में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर ब्रेल लिपी के जनक लुई ब्रेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांग बच्चों ने संगीतमय सरस्वती वंदना से किया। इस दौरान मुख्यातिथ डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व प्रिसिपल सुशील कुमार लूथरा रहे। कार्यक्रम में मुजफ्फर, सुल्तान, मंदीप, साहिल, गौतम, सुखचैन, आशीश आदि विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षक गगनदीप सिंह के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
लूथरा ने कहा कि अंध विद्यायल ने कई विभूतियां दी हैं, जिन्होंने नेत्रहीन होते हुए भी इतिहास रचा है। चाहे वह कानून के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में या फिर संगीत के क्षेत्र में। लूथरा ने कहा अंधविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके कई ऐसे पूर्व छात्र हैं जिन्होंने गीत और संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर चुके हरवंश ने संगीत के क्षेत्र में कई पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तान भी इसी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है जिसकी बांसुरी वांदन का हर कोई कायल है। ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अशोक सेठी, सचिव अरुण कपूर, सदस्य सुशील कपूर, बलदेव सिंह, सुपरिटेंडेंट हरि सिंह, सुशील गुप्ता, सुरेश शर्मा, स्कूल प्रिसिपल मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।