Move to Jagran APP

सीएए पर झूठ और भ्रम फैला आतंक का माहौल बना रही कांग्रेस : अरोड़ा

। भारतीय जनता युवा मोर्चा अमृतसर की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 12:55 AM (IST)
सीएए पर झूठ और भ्रम फैला आतंक 
का माहौल बना रही कांग्रेस : अरोड़ा
सीएए पर झूठ और भ्रम फैला आतंक का माहौल बना रही कांग्रेस : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

भारतीय जनता युवा मोर्चा अमृतसर की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई।

इस रैली को भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में युवाओं ने तिरंगे झंडे हाथ में लिए भारत माता की जय- जयकार की और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं। बाइक रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए हाल गेट पहुंची।

अरोड़ा ने कहा कि युवा मोर्चा की टीम सीएए को लेकर लोगों के बीच जाएगी और लोगों को समझाएगी कि नागरिकता कानून लोगों के लिए क्या मायना रखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ और भ्रम फैला देश में आतंक का माहौल पैदा करने में लगे हैं।

भाजपा वर्कर सीएए के विरोध का तिलिस्म तोड़ कर लोगों को इसकी सच्चाई बताने आए हैं, ताकि लोगों को समझ में आ सके कि यह कानून क्या है और किसके लिए है। उन्होंने कहा कि जब कोई हमारे परिवार में कोई किसी को गुमराह करता है तो हमारी सामाजिक जिम्मेवारी बनती है कि हम अपने पारिवारिक सदस्यों को समझाए। देश हमारा परिवार है और कांग्रेस व उसके सहयोगी दल मुसलमानों को एनसीआर पर उनकी नागरिकता खत्म होने का भय दिखा रही हैं। हमारा कर्तव्य है कि लोगों तक पहुंच कर कांग्रेस की सच्चाई बताई जाए।

उन्होंने कहा कि सीएए नया कानून नहीं बल्कि मुस्लिम देशों के पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता कानून 1955 का संशोधन है। सोनिया गांधी को भी इसी कानून के तहत ही राजीव गांधी के साथ शादी के बाद नागरिकता दी गई और मुस्लमानों के लिए भी नागरिकता कानून 1955 के तहत रास्ता खुला है। कांग्रेस एनसीआर की बात करती है तो उसकी अभी चर्चा भी नहीं हुई जबकि एनपीआर का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी ने ही साल 2010-11 में इसकी शुरुआत कर डिटेंशन सेंटर बनाए थे।

इस मौके पर भाजपा महासचिव राजेश कंधारी, डॉ. राम चावला, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष अर्जुन मलिक, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री सलिल कपूर, भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुश मेहरा, विशाल महाजन, ऋषि हाडा, वेनू गोपाल, सोनू अरोड़ा, राघव खन्ना, चिटू मेहरा, टीनू राजपूत, सावल खन्ना, मोहित अग्रवाल, विक्रम ठाकुर, ऋषि गौरव मेहरा, सुल्तान बीर, रमन शर्मा आदि उपस्थित थे अरोड़ा ने दिखाई ताकत, ताकि दूसरी पारी खेल सकें

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई बाइक रैली के लिए प्रधान गौतम अरोड़ा ने अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश महाजन की नियुक्ति के बाद से ही तय हो गया है कि जहां भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन होगा, वहीं मोर्चो के प्रधान सहित नई कार्यकारिणी भी बनाई जाएगी। अरोड़ा का बतौर प्रधान कार्यकाल काफी संतोषजनक रहा है। ऐसे में वह दूसरी पारी की कवायद में फिर से मैदान में डट गए हैं और आज की रैली के जरिये महाजन के समक्ष उन्होंने अपनी ताकत दिखाने का ही काम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.