केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने मनाया सेवा दिवस
केंद्र की केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने सेवा दिवस के रूप में मना कर जश्न मनाया। जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : केंद्र की केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने सेवा दिवस के रूप में मना कर जश्न मनाया। जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरविदर सिंह संधू और उनके साथियों ने सेवा दिवस पर लोगों के लिए मानव सेवा की शुरुआत की। उन्होंने ग्रीन एवेन्यू में जरूरतमंदों को राशन बांटा। राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे। इससे पहले संधू ने पिछले दिनों ग्रीन एवेन्यू पार्क में ही लोगों के लिए मुफ्त कोविड टीकाकरण का कैंप लगा कर कोरोना वायरस को मात देने का बड़ा प्रयास किया था। इस अवसर पर कमल डालमिया, राजीव शिगारी, संजीव शर्मा, पवन शर्मा, सुनील महाजन, केश्व आनंद, बब्बी चंदोक, परमजीत कटारिया, गुरपऱीत कटारिया, अरविदर सिंह, पवन अरोड़ा, सुनील मेहरा, संदीप गुप्ता, भैरव जी और अशोक महाजन भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने अटारी विधानसभा अमृतसर के गांव हेर में राशन वितरण कर सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर राजीव मेहरा, विकास वरमानी, हरविदर सिंह संधू, राजीव छाबरा, संजय खन्ना, मोना महरा, बेनु छाबरा, अदिति खन्ना व् अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा 101 गरीब व जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरण किया। सुरेश महाजन ने कहा कि सेवा ही संगठन के तहत आज सारे अमृतसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने स्तर कर मास्क वितरण, राशन वितरण, रक्तदान कैंप, सफाई अभियान आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।