Move to Jagran APP

भाजपा एससी मोर्चा आज निकालेगा इंसाफ यात्रा

। प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा 22 अक्टूबर को इंसाफ यात्रा निकालेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:04 AM (IST)
भाजपा एससी मोर्चा आज निकालेगा इंसाफ यात्रा
भाजपा एससी मोर्चा आज निकालेगा इंसाफ यात्रा

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों पर किए जा रहे अत्याचार, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले व जलालाबाद में अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति को पेशाब पिलाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा 22 अक्टूबर को इंसाफ यात्रा निकालेगा।

यह जानकारी प्रदेश महामंत्री व जोनल प्रभारी डा. सुभाष शर्मा ने दी। यह यात्रा जालंधर के सूर्या एनक्लेव से सुबह 11:00 बजे शुरू होगी, जो काफिले के रूप में चंडीगढ़ पहुंच कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के निवास का घेराव करेगी।

सुभाष शर्मा ने बताया कि इस इंसाफ यात्रा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, एससी मोर्चा प्रदेश प्रभारी राजेश बाघा, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अटवाल, मोहिदर भगत हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी अनुसूचित जाति मोर्चा व ओबीसी समाज के कार्यकर्ताओं को यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.