Move to Jagran APP

बूथ इंचार्जो को पेश आ रही मुश्किलों से रूबरू होंगे शाह

अमृतसर लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 12:24 AM (IST)
बूथ इंचार्जो को पेश आ रही मुश्किलों से रूबरू होंगे शाह
बूथ इंचार्जो को पेश आ रही मुश्किलों से रूबरू होंगे शाह

फ्लैग...

loksabha election banner

—भाजपा द्वारा 24 फरवरी को रखे गए शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन में पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। फोटो : 20, 21,22 जागरण संवाददाता, अमृतसर

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी कवायद में 24 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह बूथ इंचार्जो को पेश आ रही समस्याओं से रूबरू होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय खन्ना स्मारक में हुई बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। गोल्डन व्यू रिसोर्ट में होने वाले सम्मेलन में लोकसभा हलका अमृतसर, होशियारपुर व गुरदासपुर से बूथ इंचार्ज भाग लेंगे।

मलिक ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि शाह वो कर्मयोगी हैं जिनके नेतृत्व में पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिसके 11 करोड़ सदस्य, 350 से ज्यादा सांसद, 1500 से ज्यादा विधायक और 200 से ज्यादा मेयर बने हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन कार्यकत्र्ता के लिए बहुत प्रेरणादायक रहेगा। उनके नेतृत्व में ही 16 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह भाजपा के साथ जुड़े हुए लोगों से अपने घरों पर भाजपा के झंडे लगवाते हुए लोकसभा चुनाव का माहौल तैयार करे। सारे देश की राजनितिक पार्टियों का गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए एकजुट हो रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी की विकास की आंधी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाजों, सत्तालोभी और विपरीत विचारधारा और एजेंडे वालों ने महागठबंधन बनाया है। लेकिन देश आज मोदी के साथ खड़ा है। मलिक ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में लोग भाजपा को बहुमत से जीता कर केंद्र में एक बार फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, डॉ. बलदेव राज चावला, रा¨जदर मोहन ¨सह छीना, प्रदेश सचिव राकेश गिल, प्रदेश प्रवक्ता केवल कुमार, राजेश हनी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, प्रदेश सचिव उमेश शाकर, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, कंवर जगदीप ¨सह, हर¨वदर संधू, जनार्दन शर्मा, वरुण पुरी, महामंत्री अनुज सिक्का, राम चावला, संजीव खोसला, जरनैल ¨सह ढोट, सरबजीत शैंटी, एकता वोहरा, ज्योति बाला, रमा महाजन, अविनाश शैला, मीनू सहगल, कुमार अमित, अलका शर्मा, विधु पुरी, गौरव भंडारी के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.