सेवा प्रकल्प सप्ताह में महिला मोर्चा करेगा सेवा : अलका
सेवा सप्ताह के तहत 15 सितंबर को महिला मोर्चा कार्यकर्ता इसमें करेगी शिरकत। फोटो 31 जागरण संवाददाता अमृतसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा प्रकल्प सप्ताह के रूप में मना रही है। इस बाबत महिला मोर्चा की बैठक प्रधान अलका शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को महिला मोर्चा द्वारा तहसीलपुरा स्थित अंध-विद्यालय
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा प्रकल्प सप्ताह के रूप में मना रही है। इस बाबत महिला मोर्चा की बैठक प्रधान अलका शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को महिला मोर्चा द्वारा तहसीलपुरा स्थित अंध विद्यालय में सेवा प्रकल्प सप्ताह के तहत सेवा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मनाया जा रहा है, जिसके तहत 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक सामाजिक सेवा प्रकल्प सप्ताह मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा प्रकल्प सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगें। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रभारी एकता वोहरा, महामंत्री सविता महाजन, नीरू कौरा, कोषाध्यक्ष मंजीत थिद, सचिव- साक्षी मेहरा, सुदेश कुमारी, रेनू गिल, शालू शर्मा, प्रेमलता, अनुराधा, मंडल प्रधान मंजू, सुरिदर कौर, बलजीत आदि हाजिर थी।