Move to Jagran APP

कांग्रेसी पार्षदों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम पर : भाजपा

नगर निगम में सत्ताधारी दल के कांग्रेस पार्षदों द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार और नगर निगम की कुव्यवस्था को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में निगम कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 09:07 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 09:07 PM (IST)
कांग्रेसी पार्षदों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम पर : भाजपा
कांग्रेसी पार्षदों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम पर : भाजपा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : नगर निगम में सत्ताधारी दल के कांग्रेस पार्षदों द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार और नगर निगम की कुव्यवस्था को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में निगम कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। जिला प्रधान सुरेश महाजन ने कहा कि महानगर में टूटी सड़कें, पीने के लिए शहरवासियों को मिल रहा गंदा पानी, चरमराई सफाई व्यवस्था, आवारा पशु और कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर का आम नागरिक नगर निगम की कार्यप्रणाली से त्रस्त है। भाजपाईयों की तरफ से निगम कमिश्नर के नाम का एक मांग पत्र निगम अधीक्षक राजिदर कुमार को सौंपा गया।

loksabha election banner

महाजन ने कहा कि निगम परिसर में सत्ताधारी दल के पार्षदों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। कोई भी काम पैसों के बिना नहीं होता, आम नागरिक धक्के खाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए कोई भी जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया। शहर के अधिकतम क्षेत्रों में विशेषकर अंदरुन शहर के क्षेत्रों में सीवरेज प्रणाली ध्वस्त व कूड़े-कर्कट के पहाड़ जैसे लगे डंप कई बीमारियों को दावत देते है।

उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षों से महानगर में विकास के कार्य ठप्प पड़े हैं। शहर के चारों तरफ घूमने वाली सर्कुलर रोड व आउटर सिटी की ज्यादातर सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। नगर निगम व प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों जैसे बा़ग-बगीचों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन जैसे परिवहन स्थलों पर किसी भी तरह की कोई स्कैनिग मशीन या जनता को जागरूक करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाये गए।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश भाजपा सचिव एडवोकेट राजेश हनी, जिला भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष संजीव कुमार, राहुल महेश्वरी, लविदर बंटी, राजेश कंधारी, सुखमिदर सिंह पिटू, मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, डा. राकेश शर्मा, कुमार अमित, सर्बजीत सिंह शंटी, डॉ. हरविदर सिंह संधू, अविनाश शैला, सपना भट्टी, मनीष शर्मा, श्रुति विज, रघु शर्मा, राजीव शर्मा डिम्पी, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अंकुश मेहरा, गौतम अरोड़ा, कंवलजीत सिंह सन्नी, भाजपा पार्षद पति अनुज सिक्का, अरविन्द शर्मा भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.