Move to Jagran APP

संजीव अरोड़ा, रुपेश कपूर और बलदेव धवन जिला कन्वीनर बनाए

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने जिला ट्रेड सैल जिला स्माल स्केल इंडस्ट्री सैल व जिला सीनियर सिटीजन सैल के कन्वीनर पदों पर नियुक्तियां की हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 09:30 PM (IST)
संजीव अरोड़ा, रुपेश कपूर और बलदेव धवन जिला कन्वीनर बनाए
संजीव अरोड़ा, रुपेश कपूर और बलदेव धवन जिला कन्वीनर बनाए

जागरण संवदादाता, अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने जिला ट्रेड सैल, जिला स्माल स्केल इंडस्ट्री सैल व जिला सीनियर सिटीजन सैल के कन्वीनर पदों पर नियुक्तियां की हैं। संजीव अरोड़ा को जिला ट्रेड सैल का कन्वीनर, रुपेश कपूर को जिला स्माल स्केल इंडस्ट्री सैल का कन्वीनर और बलदेव धवन को जिला सीनियर सिटिजन सैल का जिला कन्वीनर नियुक्त किया है। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

loksabha election banner

जिला प्रधान सुरेश महाजन ने कहा कि पार्टी द्वारा दोनों को यह जिम्मेदारी पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए दी गई है। ये तीनों पहले भी पार्टी में कई पदों पर रह कर पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते रहे हैं। नवनियुक्त पदाधिकरियों ने पार्टी की प्रदेश लीडरशिप, जिला लीडरशिप तथा उपस्थित सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में दिन रात एक कर देंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिदर पिटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डा. राम चावला, जरनैल सिंह ढोट, अमन ऐरी, सर्बजीत सिंह शंटी, कुमार अमित, डॉ. हरविदर संधू, अविनाश शैला, मनीष शर्मा, मनोहर सिंह, ओम प्रकाश अनार्य, ऐकता वोहरा, सपना भट्टी, श्रुति विज, रघु शर्मा, राजीव शर्मा (डिम्पी), मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, गौतम अरोड़ा, अलका शर्मा, संजीव कुमार, गुरमुख सिंह बल, कंवलजीत सिंह सन्नी, दीपक शैली, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, रमन राठौर, रमेश चन्दर शर्मा, राजेश रैना आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.