Move to Jagran APP

भाजपा-पीएलसी-संयुक्त अकाली दल का गठबंधन ढूंढ रहा कांग्रेस प्रत्याशियों का तोड़, जानें कौन-कौन हैं अभी दौड़ में

अकाली दल से संबंध विछेद होने के पश्चात भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का चयन बेहद चुनौतीपूर्ण है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:00 AM (IST)
भाजपा-पीएलसी-संयुक्त अकाली दल का गठबंधन ढूंढ रहा कांग्रेस प्रत्याशियों का तोड़, जानें कौन-कौन हैं अभी दौड़ में
भाजपा-पीएलसी-संयुक्त अकाली दल का गठबंधन ढूंढ रहा कांग्रेस प्रत्याशियों का तोड़, जानें कौन-कौन हैं अभी दौड़ में

नितिन धीमान, अमृतसर: अकाली दल से संबंध विच्छेद होने के पश्चात भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का चयन बेहद चुनौतीपूर्ण है। भाजपा के पास शहरी सीटों पर पुराने चेहरे ही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में पराजय का मुंह देख चुके प्रत्याशियों पर भाजपा दांव खेले या सेलिब्रिटीज को पैराशूट के जरिए चुनावी दंगल में उतारे, इसको लेकर पार्टी अभी असमंजस में है। पसोपेश यह है कि पुराने चेहरों पर दांव आजमाया जाए तो 2017 की स्थिति न बने, वहीं पैराशूटर से आने वालों को मैदान में उतारें तो विरोध के स्वर न गूंजें। भाजपा ने इस चुनाव में पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी), भाजपा व सुखदेव सिंह ढींडसा की संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन किया है। टिकट आबंटन में गठजोड़ की सहमति भी भाजपा के लिए जरूरी है। पूर्वी हलका: पिछली बार राजेश हनी को उतारा था, इस बार भी दौड़ में

prime article banner

वर्ष 2017 के चुनाव में पूर्वी विधानसभा हलके में भाजपा ने राजेश हनी को चुनाव मैदान में उतारा था। हनी को महज 17668 मत मिले थे। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू 60477 मतों से विजयी हुए। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सर्बजोत सिंह धंजल वोट के मामले में भाजपा प्रत्याशी हनी के निकट रहे। उन्हें 14715 मत मिले थे। अब इस सीट पर कांग्रेस ने पुन: नवजोत सिद्धू को उतारा है। आप ने जीवनजोत कौर को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं इस हाट सीट पर भाजपा ने अभी घोषणा नहीं की। ये हैं दौड़ में : एडवोकेट राजेश हनी, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिसिपल रमा महाजन, पंजाब के सह मीडिया इंचार्ज गौरव भंडारी और भाजपा किसान मोर्चे के प्रधान गुरमुख सिंह बल। पश्चिम हलका : वेरका से लड़े थे राकेश गिल,

पिछले चुनाव में पश्चिम विधानसभा हलका से डा. राजकुमार वेरका ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर 52271 मत प्राप्त किए थे। भाजपा प्रत्याशी राकेश गिल को 25424 मतों से संतोष करना पड़ा। आप प्रत्याशी बलविदर सिंह सहोता को भाजपा प्रत्याशी गिल के निकट रहे। उन्हें 24731 मत मिले थे। अब कांग्रेस ने डा. राजकुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। आप ने डा. जसबीर कौर को टिकट दी है, पर भाजपा के पास विकल्प नहीं। ये हैं दौड़ में: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, उपाध्यक्ष कुमार अमित, भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चे के जिला प्रधान संजीव कुमार, राकेश कुमार रिकू, महिला खाते से भाजपा देहाती के महासचिव सुशील कुमार की पत्नी बलविदर कौर। उत्तरी हलका: अनिल जोशी थे प्रत्याशी और अब वे शिअद में चले गए

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील दत्ती ने 38308 मतों से जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी अनिल जोशी को 31811 मत मिले, जबकि आप प्रत्याशी मनीष अग्रवाल को 7567 मतों से संतोष करना पड़ा था। अब कांग्रेस ने पुन: सुनील दत्ती को चुनाव मैदान में उतारा है। अनिल जोशी अब अकाली दल की तकड़ी थाम चुके हैं। अकाली दल ने जोशी को टिकट से नवाजा है। वहीं आप ने पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह पर दांव खेला है। भाजपा के पास इस सीट से अभी कोई सुयोग्य प्रत्याशी नहीं। ये हैं दौड़ में : राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, भाजपा जिला प्रधान सुरेश महाजन, उपाध्यक्ष सुखमिदर पिटू,उपाध्यक्ष अविनाश शैला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पप्पू महाजन, युवा मोर्चा प्रधान गौतम अरोड़ा। दक्षिण हलका: कैप्टन के करीबी हरजिदर सिंह ठेकेदार यहां से दौड़ में

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रबीर सिंह बुलारिया ने 47581 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। आप प्रत्याशी इंद्रबीर सिंह निज्जर को 24923 और अकाली दल के प्रत्याशी गुरप्रताप सिंह टिक्का को 16596 मत मिले थे। कांग्रेस ने इस बार बुलारिया को चुनावी रण में उतार दिया है। इस सीट पर पहली बार भाजपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हुए हरजिदर सिंह ठेकेदार इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। ये हैं दौड़ में: भाजपा बीसी मोर्चे के प्रदेश महासचिव व रामगढि़या भलाई बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन रहे कंवरबीर सिंह मंजिल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद जरनैल सिंह ढोट। केंद्रीय हलका: दूसरे नंबर पर रहे थे तरुण चुघ

अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश सोनी ने 51242 मत अर्जित कर जीत प्राप्त की थी। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ को 30126 व आप प्रत्याशी अजय गुप्ता को 7171 मत मिले थे। अब कांग्रेस ने ओमप्रकाश सोनी व आप ने अजय गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अकाली दल-बसपा गठबंधन ने दलबीर कौर को उतारा है, जबकि भाजपा अभी भी मंथन में जुटी है। ये हैं दौड़ में : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, मंडी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन व जिला उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह शंटी, पूर्व पार्षद व जिला उपाध्यक्ष डा. राम चावला दौड़, महिला खाते से भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद मीनू सहगल भी इसी हलके से पार्टी टिकट की दावेदार है। कुल वोटर 19.45 लाख

पुरुष - 10,23975

महिलाएं - 920047


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.