विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करवाचौथ से पहले पत्नी दोस्त के साथ बैठ गई फ्लाइट में, हाथ मलता रह गया पति

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 09 Oct 2017 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 02:15 PM (IST)

महिला की पति से अनबन हुई तो वह दोस्त के साथ अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच गई। पुलिस के रोकने पर उसने ...और पढ़ें

करवाचौथ से पहले पत्नी दोस्त के साथ बैठ गई फ्लाइट में, हाथ मलता रह गया पति
करवाचौथ से पहले पत्नी दोस्त के साथ बैठ गई फ्लाइट में, हाथ मलता रह गया पति

जेएनएन, अमृतसर। पति से अनबन हुई तो महिला अपने दोस्त के साथ एयरपोर्ट चली गई। वह कोलकाता की फ्लाइट में बैठने की तैयारी में ही थे कि पुलिस वहां आ पहुंची। महिला से पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से जा रही है। इसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया।

मोगा निवासी व्यक्ति ने राजासांसी के अतिरिक्त थाना प्रभारी एसआइ भूपिंदर सिंह को मोबाइल फोन पर संपर्क कर बताया कि उसकी पत्नी, उसकी पांच साल की बेटी को लेकर घर से चली गई है। गुप्ता ने पुलिस अधिकारी को यह भी बताया कि इस समय उसकी पत्नी की मोबाइल लोकेशन अमृतसर एयरपोर्ट की है। एसआइ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी के मोबाइल फोन पर संपर्क कर उससे बात कर लोकेशन पूछी और उसे वहीं एयरपोर्ट की सिक्योरिटी एरिया से पकड़ लिया।

महिला ने बताया कि उसका पति उसे बहुत प्रताड़ित करता है, इसलिए वह अपनी मर्जी से अपनी बेटी को साथ लेकर कोलकाता जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बार डांसर है। वह कोलकाता दोस्त के साथ जा रही है। महिला ने यह सारी बातें लिखित में पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को फ्लाइट में सवार होने दिया और वह अपनी बेटी व दोस्त के साथ दिल्ली के लिए चली गई।

राजासांसी के थाना एसआइ भूपिंदर सिंह ने कहा कि महिला के पास टिकट था और उसका दोस्त उसकी अच्छी पहचान का था। क्योंकि वह अपनी मर्जी से जा रही थी इसलिए उससे लिखित रूप से लिखवाकर जाने दिया गया।

यह भी पढ़ेंः ब्वॉयफ्रेंड ने पहले खुद किया छात्रा से दुष्कर्म, फिर दो दोस्तों से कराया गैगरेप