वकीलों ने डोर-टू-डोर किया प्रचार
बार एसोसिएशन के छह नवंबर को होने वाले चुनाव में सभी 33 उम्मीदवारों ने कमर कस ली है।
जासं, अमृतसर : बार एसोसिएशन के छह नवंबर को होने वाले चुनाव में सभी 33 उम्मीदवारों ने कमर कस ली है। प्रधान पद के दावेदार प्रदीप सैनी और विपिन ढंड सहित अन्य प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में डोर-टू-डोर अपना प्रचार किया।
हालाकि इंटरनेट मीडिया पर भी प्रत्याशियों ने प्रचार को लेकर किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी है।
कई प्रत्याशियों ने वकीलों के घरों तक पहुंच बनाई। उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे संदीप वालिया, पंकज शर्मा और राजन कटारिया में मुकाबला चुनौती पूर्ण हो गया है। सचिव पद के लिए इंद्रजीत सिंह अड़ी, रमन चौधरी, निर्मल सिंह औलख और शशिवीर शर्मा ने अपनी पूरी ताकत जीतने के लिए मैदान में लगा रखी है। सह सचिव पद के दावेदार धीरज आनंद, राजदीप सिंह घुमन और गगनजीत सिंह मैदान में एक दूसरे को पूरी चुनौती दे रहे हैं।
इसी तरह कार्यकारी के नौ पदों के लिए पलविदर सिंह प्रिस, राकेश कुमार शर्मा, सुखविदरजीत सिंह बावा, मिलनदीप सिंह, मुखत्यार सिंह रियाड़, विश्व लूथरा, राहुल सिंह सेठी, मोहन, कृतंत, जगदीप सिंह, करणबीर सिंह, सुशील कुमार, पूजा, अनुराधा अरोड़ा, संदीप कौशल,
रोहन भगत, परमिदर सिंह कंबोज चुनौती दे रहे हैं।