विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Golden Temple में नतमस्‍तक हुए बागेश्वर बाबा, सुनी गुरबानी; बोले- 'गुरु ग्रंथ साहिब की कृपा सब पर बनी रहे'

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 21 Oct 2023 12:27 PM (GMT+05:30)

Bageshwar Baba in Golden Temple बागेश्वर बाबा आज अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में पहुंचे। यहां उन्‍होंने नतमस्‍तक हो गुरबानी ...और पढ़ें

Golden Temple में नतमस्‍तक हुए बागेश्वर बाबा
Golden Temple में नतमस्‍तक हुए बागेश्वर बाबा

जागरण संवाददाता, अमृतसर। बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कुमार शास्त्री अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर बाबा ने गुरबाणी भी सुनी। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की कृपा सब पर बनी रहे। बता दें बागेश्वर बाबा पठानकोट में कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पूर्व अमृतसर आए। वहीं धीरेंद्र शास्‍त्री कुछ देर में श्री दुर्गियाना तीर्थ में भी नतमस्‍तक होंगे।

बागेश्वर बाबा पर है हनुमान जी की असीम कृपा

मध्‍य प्रदेश में मौजूद बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोशल मीडिया पर आए दिन छाए रहते हैं। वहीं इनके दरबार में भक्‍तों की लंबी कतार लगी रहती हैं। इनके भक्‍तों का मानना है कि बाबा पर भगवान हनुमान जी की असीम कृपा है। हनुमान जी की दिव्‍य शक्तियों से उनको प्ररेणा मिलती है। बता दें आज के समय में उनके धाम में देश-विदेश से लाखों लोग अपनी परेशानियों का हल ढूंढने आते हैं।

यह भी पढ़ें: Amritsar News: एसजीपीसी के चुनावों के लिए फार्म-1 को संशोधित कर किया वेबसाइट पर अपलोड