विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधेड़ ने पड़ोसी की16 वर्षीय लड़की को बुलाया घर और फिर करने लगा दुष्कर्म का प्रयास

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 12:48 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 01:20 PM (IST)

पड़ोसी ने अपने पड़ोसी की 16 वर्षीय बेटी के घर बुलाया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।

अधेड़ ने पड़ोसी की16 वर्षीय लड़की को बुलाया घर और फिर करने लगा दुष्कर्म का प्रयास
अधेड़ ने पड़ोसी की16 वर्षीय लड़की को बुलाया घर और फिर करने लगा दुष्कर्म का प्रयास

जेएनएन, वेरका [अमृतसर]। बगुआना पत्ती वल्ला में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटे के माध्यम से पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने घर पर बुलाया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया, लेकिन लड़की किसी तरह भाग निकली। लड़की की मां ने अब चौकी बल्ला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

नाबालिग लड़की की मां के मुताबिक उनके पड़ोसी 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह शिंदू की पत्नी अपने घर में आंगनबाड़ी सेंटर चलाती है। जहां बच्चों के खेलने के लिए कई तरह की वस्तुएं रखी गई हैं। उसने कहा कि 16 फरवरी को वह निजी काम के लिए घर से बाहर गई हुई थी। घर पर उसकी बेटी घर पर अकेली थी।

यह भी पढ़ें: एमटेक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटलों में ले जाकर बनाता रहा हवस का शिकार

महिला के मुताबिक दोपहर को दोपहर को पड़ोसी के बेटे ने उसकी बेटी को मछली देखने के लिए घर पर बुलाया। इस दौरान सुखविंदर सिंह उसकी बेटी से अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी ने विरोध जताया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह उसकी बेटी वहां से भाग निकली।

यह भी पढ़ें: पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए पति ने लांघी रिश्ते की सारी मर्यादाएं

पीड़िता की मां के मुताबिक उस दिन के बाद से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी। उसने कई बार इसका कारण उससे जानने का प्रयास किया, लेकिन डर के कारण वह चुप रही। गत दिवस एक सप्ताह बाद लड़की ने अपनी एक सहेली को पूरी बात बताई और उसने उसकी मां को बताया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गए छह युवक, सामूहिक दुष्कर्म के बाद फेंका