विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अटारी बॉर्डर पर होने वाले रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, जलियांवाला बाग शो के टाइमिंग में भी बदलाव; यह हैं नए शेड्यूल

Published: Mon, 16 Feb 2026 10:42 PM (IST)

मौसम में बदलाव के कारण अटारी की ज्वाइंट चेक पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी और जलियांवाला बाग के लाइट एंड साउंड ...और पढ़ें

अटारी बॉर्डर पर होने वाले रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला (फाइल फोटो)

अटारी बॉर्डर पर होने वाले रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अटारी रिट्रीट सेरेमनी अब शाम 5 बजे होगी

  2. जलियांवाला बाग लाइट एंड साउंड शो का समय बदला

  3. यह बदलाव पर्यटकों की सुविधा के लिए किया गया

जागरण संवाददाता, अमृतसर। मौसम में बदलाव के साथ अटारी की ज्वाइंट चेक पोस्ट पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी और जलियांवाला बाग में होने वाले लाइट एंड साउड का समय बदल दिया गया है। अब रिट्रीट सेरेमनी शाम पांच बजे रहेगी, जबकि लाइट एंड साउड शो का समय एक घंटा आगे कर दिया गया है।

प्रोटोकाल अफसर अरुण माहल ने बताया कि रिट्रीट सेरेमनी में 30 मिनट का बदलाव किया गया है। सर्दियों में सेरेमनी का समय शाम 4:30 बजे से 5 बजे तक रहता था, जिस अब मौसम बदलने के साथ ही शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक कर दिया गया है। यह बदलाव पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले दर्शक नए समय के अनुसार ही बॉर्डर पहुंचें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी तरह से जलियांवाला बाग में रोज शाम को दिखाए जाने वााले लाइट एंड साउड शो का समय भी बदला दिया गया है।

आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) के सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट श्रीओम ने बताया कि बाग में चलने वाले लाइट एंड साउंड शो में पंजाबी का शो समय 6:30 से 7:00 बजे, हिंदी का शो 7:15 से 7:45 बजे होगा। पहले यह समय क्रमश: 5:30 से 6:00 और 6:15 से 6:45 बजे था।