कर्मचारियों को प्रमोट कर बनाया असिस्टेंट सुपरवाइजर
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सुरक्षा विभाग के सीनियर सुरक्षा गार्ड राजबीर सिंह जोगिदर सिंह और अर्जुन सिंह को असिस्टेंट सुपरवाइजर के तौर पर प्रमोट किया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सुरक्षा विभाग के सीनियर सुरक्षा गार्ड राजबीर सिंह, जोगिदर सिंह और अर्जुन सिंह को असिस्टेंट सुपरवाइजर के तौर पर प्रमोट किया गया। जीएनडीयू के वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने पदोन्नत हुए कर्मचारियों को कंधों पर स्टार लगाए और भविष्य में अच्छी सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. किरणजीत सिंह काहलों भी मौजूद थे। सुरक्षा अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह चाहल ने बताया कि उक्त कर्मचारियों की ओर से निभाई गई अच्छी सेवाएं के बदले प्रमोट किया गया है। पदोन्नत हुए कर्मचारियों ने कहा कि वे भविष्य में भी लगातार ईमानदारी से सेवाएं देते रहेंगे।