चीफ खालसा दीवान में व्यापक सुधार की जरूरत है : ठेकेदार
अमृतसर चीफ खालसा दीवान के 2 दिसंबर होने वाले चुनावों के लिए अखणी ग्रुप की ओर से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार निर्मल ¨सह ठेकेदार ने कहा कि दीवान में व्यापक सुधार की जरूरत है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
चीफ खालसा दीवान के 2 दिसंबर होने वाले चुनावों के लिए अखणी ग्रुप की ओर से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार निर्मल ¨सह ठेकेदार ने कहा कि दीवान में व्यापक सुधार की जरूरत है। अगर परमात्मा ने सेवा बख्शी तो वह सामाजिक और शिक्षा के हितों के लिए दीवान के प्रबंध में क्रांतिकारी बदलाव करेंगे। उन्होंने बताया कि दीवान की स्थापना का मुख उद्देश्य सिख धर्म और शिक्षा से संबंधित रहा है। लेकिन बीते समय के दौरान दीवान के नियमों और सिद्धांत के साथ खिलवाड़ होता रहा है। हमारा फर्ज नौजवान पीढि़ को ई़खलाक, सिखी आचार स¨हता और विरसे के साथ जोड़ऩा बनता था। जब कि दीवान में आईं प्रबंधकीय खामियां और नैतिक गिरावटों ने सिख पंथ को निराशा दिलाई है।
उन्होंने कहा कि दीवान को परिवारवाद के इस कैद से मुक्त करना आने वाली नयी लीडरशिप के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। दीवान की शाख को लगे आरोपों को ठीक करना के लिए भविष्य में सख्त कदम उठाने होंगे। ठेकेदार ने कहा कि दीवान की पुरातन शान-ओ-शौकत फिर से बहाल करने की जिम्मेदारी सभी सदस्यों की बनती है। उन्होने बताया कि उनके ग्रुप की ओर से शुक्रवार को अपना चुनावी एजेंडा जारी किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इंदरबीर ¨सह निज्जर, अमरजीत ¨सह लुधियाना, स्थानिक प्रधान के लिए सुखदेव ¨सह मत्तेवाल, आनरेरी सचिव के लिए सविन्दर ¨सह कत्थूनंगल और सुरिन्दर ¨सह रुमालों वाला, भाग सिंह अणखी आदि मौजूद थे।