विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दैनिक जागरण मेगा ड्रॉ में चमकी अमृतसर की तुलसी देवी की किस्मत, कार मिलने की खबर मिलते ही खुशी से झूम उठा परिवार

Published: Sun, 20 Sep 2026 06:30 AM (IST)

दैनिक जागरण की इनामी योजना में मिड डे मील कर्मी तुलसी देवी ने कार जीती है, जिससे उनके परिवार का वर्षों पुराना कार खरीदने का सपना पूरा हो गया।

'दैनिक जागरण मेगा ड्रॉ में चमकी अमृतसर की तुलसी देवी की किस्मत। फोटो जागरण

'दैनिक जागरण मेगा ड्रॉ में चमकी अमृतसर की तुलसी देवी की किस्मत। फोटो जागरण

HighLights

  1. तुलसी देवी ने दैनिक जागरण की इनामी योजना में कार जीती।

  2. मिड डे मील कर्मी तुलसी देवी का कार का सपना पूरा हुआ।

  3. अमृतसर में परिवार में खुशी का माहौल, 23 साल से पाठक।

जागरण संवााददाता, अमृतसर। दैनिक जागरण सिर्फ खबरों का माध्यम ही नहीं, बल्कि अपने पाठकों के सपनों को पूरा करने का जरिया भी बन रहा है। दैनिक जागरण की इनामी योजना में मिड डे मील कर्मी तुलसी देवी के नाम कार निकलने से उनके परिवार की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो गई।

कार जीतने की खबर मिलते ही संयुक्त परिवार में खुशी का माहौल बन गया और परिवार के सदस्य एक-दूसरे को बधाइयां देने लगे। लारेंस रोड स्थित पुलिस लाइन के क्वार्टर निवासी तुलसी देवी के ससुर केहर सिंह ने बताया कि उनके परिवार के पास अपनी कार नहीं थी।

परिवार पिछले करीब 23 वर्षों से लगातार दैनिक जागरण अखबार पढ़ता आ रहा है। दैनिक जागरण की ओर से समय-समय पर चलाई जाने वाली विभिन्न इनामी योजनाओं में परिवार के सदस्य उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते रहे हैं। हालांकि उन्हें कभी नहीं लगा था कि एक दिन इनामी योजना में उनके नाम कार निकल जाएगी।

कभी सोचा नहीं था कार मिलेगी

पांचवीं पास तुलसी देवी गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील कर्मी है। वह दैनिक जागरण अखबार के शीर्षक व आंगनवाड़ी व मिड डे मील वर्कर यूनियन की खबरों को अक्सर जोड़ जोड़ कर पढ़ती थी। तुलसी देवी ने बताया कि जिंदगी में कभी उसने सोचा नहीं था कि उसकी कार निकलेगी।

मूल रूप से नेपाल के रहने वाले परिवार ने बताया कि वह 45 वर्ष से अमृतसर में रह रहे है। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार उनके ससुर केहर सिंह और पति जय प्रकाश सिंह ने उनके नाम पर दैनिक जागरण की इनामी योजना का फार्म भरा था। किस्मत ऐसी बदली कि उसी फार्म पर कार निकल गई। तुलसी देवी ने कहा कि उनके लिए यह खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

60 वर्षीय ससुर केहर सिंह पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त हो 

दैनिक जागरण ने उनके कार खरीदने के सपने को बिना कोई पैसा खर्च किए ही साकार कर दिया है। तुलसी देवी का परिवार संयुक्त रूप से रहता है। उनके पति जय प्रकाश सिंह पंजाब पुलिस में क्लास-फोर कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उनके 60 वर्षीय ससुर केहर सिंह पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परिवार में सास बिमला देवी के अलावा पति के भाई जगदीश सिंह और उनकी पत्नी अमृता राणा भी साथ रहते हैं।

तुलसी देवी के एक अन्य देवर लखबीर सिंह भी हैं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि दैनिक जागरण के साथ उनका रिश्ता वर्षों पुराना है। अखबार पढ़ने के साथ-साथ इनामी योजनाओं में भाग लेना भी परिवार की नियमित परंपरा बन चुका था। इस बार जब कार निकलने की सूचना मिली तो पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ।

पुष्टि होने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तुलसी देवी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके नाम पर कार का इनाम निकलेगा। दैनिक जागरण की इनामी योजना ने उनके और उनके परिवार के लिए इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है।