महिला के इशारे पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार
अमृतसर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने महिला के इशारे पर 19 अक्तूबर को गोल्डी नाम के युवक पर हमला करवाने के आरोप दो लोगों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
सिविल लाइन थाने की पुलिस ने महिला के इशारे पर 19 अक्तूबर को गोल्डी नाम के युवक पर हमला करवाने के आरोप दो लोगों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। शनिवार की दोपहर सिविल लाइन थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इंस्पेक्टर शिव दर्शन ने बताया कि कुछ दिन पहले कटरा कर्म ¨सह निवासी दानिश, कटरा जयमल ¨सह सुनील अरोड़ा ने निखिल के साथ मिलकर यासीन रोड निवासी गोल्डी पर तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया था। बीते दिन छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील और दानिश को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उनका तीसरा साथी निखिल फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि उक्त वारदात को उन्होंने नंदनी नाम की महिला के कहने पर अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस नंदनी को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।
पचास ग्राम हेरोइन संग गिरफ्तार
सिविल लाइन थाने की पुलिस ने नशीले पदार्थों का कारोबार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से पचास ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपित की पहचान मानांवाला निवासी ¨भदर ¨सह के रूप में बताई है।