रेल हादसे के आरोपितों को बचाने में जुटी प्रदेश सरकार : चुघ
अमृतसर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने जौड़ा फाटक रेल हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव करने के बाद दर्ज किए गए इरादा-ए-कत्ल के मामले की ¨नदा की है।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने जौड़ा फाटक रेल हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव करने के बाद दर्ज किए गए इरादा-ए-कत्ल के मामले की ¨नदा की है। उन्होंने कहा कि 62 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपितों को प्रदेश सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। यह कैसा इंसाफ है। गमजदा लोगों को और प्रताड़ित करने के लिए उन पर मामला दर्ज कर लिया गया।
मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू व कांग्रेस का यह कैसा इंसाफ सामने आया है कि 62 गरीबों के कत्ल करवाने वाली मंत्री की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को तो सारी कांग्रेस की पंजाब सरकार बचाने में लगी है। चुघ ने कहा कि कैंडल मार्च निकाल कर कांग्रेसी नेता महज नौटंकी कर रहे हैं। जनता के दुख से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।