बंडाला, धारड़, जंडियाला और जोगा ¨सह वाला के किसानों ने ली पराली न जलाने की शपथ
अमृतसर पंजाब सरकार के पराली खेत में नहीं जलाने और दैनिक जागरण के इस विशेष अभियान के तहत जंडियाला सब डिवीजन के चार गांवों के किसानों ने पराली नहीं जलाने की शपथ ली।
जागरण महाअभियान------
सबहेड
एसडीएम ने करवाए अलग-अलग कार्यक्रम, जंडियाला के विधायक सुख¨वदर ¨सह डैनी ने किया किसानों को संबोधित
फोटो-50,51,52,53
जागरण संवाददाता, अमृतसर
पंजाब सरकार के पराली खेत में नहीं जलाने और दैनिक जागरण के इस विशेष अभियान के तहत जंडियाला सब डिवीजन के चार गांवों के किसानों
ने पराली नहीं जलाने की शपथ ली। एसडीएम राजेश शर्मा के नेतृत्व में करवाए गए इस विशेष कार्यक्रम में जंडियाला के विधायक सुख¨वदर ¨सह
डैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार अजय कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे विधायक और सरपंचों का धन्यवाद किया।
जंडियाला के विधायक सुख¨वदर ¨सह डैनी ने किसानों से कहा कि वे लोग आज का फायदा देख कर खेती नहीं करें बल्कि कल (भविष्य) को देखते हुए अपने खेतों आधुनिक मशीनरी का प्रयोग करें। इसके लिए सरकार ग्रुप के साथ-साथ व्यक्तिगत किसानों को इंस्ट्रूमेंट्स पर सब्सिडी दे रही है। खेतों में पराली जलाने का सबसे ज्यादा नुकसान किसान का अपना होता है। क्योंकि पराली जलाने के बाद किसान को खेत में अच्छी उपज के लिए ज्यादा दवाएं प्रयोग करनी पड़ती हैं। इससे जहां किसान का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, वहीं इस उपज को खाने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालती हैं।
एसडीएम राजेश शर्मा ने बताया कि खेत में पराली नहीं जलाने पर किसानों को अभी कुछ अटपटा लगता होगा, लेकिन इसकी शुरुआत करने पर आने वाले सालों में काफी फायदा होगा। क्योंकि इससे मिट्टी की उवर्करता बढ़ेगी और इससे खेत में उपज भी प्रति एकड़ बढ़ेगी।
उन्होंने दैनिक जागरण के अभियान पराली नहीं जलाएंगे की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के अच्छे भविष्य के लिए अच्छा प्रयास है। वहीं
जंडियाला में स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को भी खेत में पराली जलाने के नुकसान बताते हुए उन्हें अपने परिजनों को इसके प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया। इस मौके पर जंडियाला के पंचायत समिति सदस्य अंग्रेज ¨सह, बल¨वदर ¨सह, अजमेर ¨सह, कुल¨वदर ¨सह, रा¨जदर ¨सह और कुलवंत ¨सह भी उपस्थित थे।
बाक्स अभियान को सहयोग दें किसान
एसडीएम राजेश शर्मा ने किसानों से कहा कि वे पराली खेत में नहीं जला कर जहां सरकार को विशेष अभियान में सपोर्ट करें, वहीं इसके बदले उन्हें स्कीमों में काफी फायदा मिलेगा। खेत के लिए मशीनरी खरीदने या मछली पालन या कैटल शेड निर्माण में मिलने वाले कर्ज में सब्सिडी तभी आसानी से पा सकेंगे जब वे 'पराली नहीं जलाएंगे' की शपथ लेकर इसमें सरकार का साथ देंगे। नायब तहसीलदार अजय कुमार शर्मा की प्रेरणा पर किसानों ने इसकी शपथ लेते हुए इसमें सरकार का भरपूर सहयोग का भी वादा किया।