शंख ध्वनि के साथ श्री राम के जयकारों से गूंजा शहर
अमृतसर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु देशभर में जागरूकता अभियान चल रहा है।
संवाद सहयोगी, अमृतसर
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु देशभर में जागरूकता अभियान चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि न्यास समिति द्वारा 16 दिसंबर को स्थानीय दशहरा ग्राऊंड नजदीक ट्रिलियम मॉल में
विराट धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महानगर में प्रभात फेरियों के माध्यम से रामभक्तों व जनता को जागरूक करवाने के लिए श्री राम जन्मभूमि न्यास समिति द्वारा जय श्री राम के जयघोष के साथ प्रभात फेरियों का सिलसिला आरंभ किया गया है। इसी सिलसिले में श्री दुग्र्याणा तीर्थ से श्री रामचंद्र जी के भव्य रथ के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी श्री दुग्र्याणा मंदिर से शुरू होकर हाथी गेट, कटड़ा परजा, खूह बम्बे वाला, लोहगढ़, गली तिवाड़िया, जमादार की हवेली, खूंह सुनियारा, कटरा दूलों से होती हुई श्री दुग्र्याणा मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इस प्रभात फेरियों में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने भाग लिया। शहर में पूरा वातावरण श्री राम के जयकारों से व शंख की ध्वनि से राममय हो गया। धार्मिक संगठनों के संचालकों व महापुरुषों में अश्लीन जी महाराज, आशा बहन जी, ज्योतिषाचार्य चंदन शर्मा के साथ विभाग प्रचारक अक्षय कुमार जी, महानगर कार्यवाह कवल कपूर, ठकुराल जी, बलबीर गोयल, अमित अबरौल, ओंकार भारती, अजय अरोड़ा, सुरेश महाजन, रिशी खन्ना, संजीव पंडित, राकेश मदान, सुदेश कुमार भी उपस्थित मौजूद थे। श्री राम जन्म भूमि न्यास समिति में प्रभात फेरी प्रमुख संजीव खन्ना ने बताया कि 9 दिसंबर से आरंभ होकर 14 दिसंबर तक निरंतर रोजाना प्रभात फेरियां सुबह 6 बजे से निकाली जाएंगी।
इस प्रभात फेरी में संस्कृत कालेज के विद्यार्थी, अनिल शर्मा ज्वाइंट सेक्टरी दुग्र्याणा कमेटी, संजीव खन्ना सत्संग मंडली, नरेश शर्मा, ललित मेहरा, आचार्य पुष्कर राज, सु¨रदर भंडारी, संजय मेहरा, बिल्ला उस्ताद, प्रवीण कुमार, रवि मेहरा, अशोक कपूर, सोहेल शर्मा, पवन चड्ढा, पं. मनमोहन, कपिल मेहरा, दामी, राघव, रमन भाटिया, राजीव गुप्ता, जतिन चोपड़ा, अशोक सोनी, जनार्दन शर्मा, अजय अरोड़ा, भानू घई, विनय सेठ, तरुण अरोड़ा, अश्वनी भंडारी, साजन आदि रामभक्त उपस्थित थे।