अमृतसर में पुलिसकर्मी की गोलियां मारकर हत्या, आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तानने ली जिम्मेदारी
पंजाब के अमृतसर में एक पुलिसकर्मी हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है।
-1789699942472_m.webp)
ड्यूटी पर तैनात ASI हरजीत सिंह को आतंकियों ने मारी 3 गोलियां।
HighLights
अमृतसर में पुलिसकर्मी हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या
दो बाइक सवार आतंकियों ने देर रात घटना को अंजाम दिया
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से खबर आई है कि वहां पर पुलिस कर्मी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गईl इस हत्याकांड की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान (Tehreek-e-Taliban Hindustan) ने ली हैl
रने मवाले की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई हैl हरजीत सिंह तरणतारण के रहने वाले थे और थाना गेट हकीमा पुलिस थाना में नौकरी कर रहे थेl
घटना देर रात की बताई जा रही हैl पता चला बाइक सवार दो आतंकियों ने उन्हें तीन गोलियां मारकर हत्या कर दीl पुलिस ने डेड बॉडी कब्जे में ले ली हैl
कह हुई थी ये वारदात?
वारदात रात ढाई से 3:00 के बीच बताई जा रही हैl एएसआई हरजीत सिंह पीसीआर तैनात थे और थाना गेट हकीमा के अधीन पड़ती दाना मंडी में ड्यूटी कर रहे थेl
इस बीच बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और उनकी उन्हें गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया गयाl घटना के बाद पता चलते ही पुलिस ने सब कब्जे में लिया और तुरंत इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल लाया गयाl
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जहां डॉक्टरों ने उन्हें अमृत घोषित कर दियाl अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिसकर्मी की गोलियां मार कर उक्त आतंकी आतंकी संगठन की तरफ से यह पहली वारदात हैl
इसलिए इससे पहले हल्का मजीठा में एएसआई जोग सिंह की इसी संगठन ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थीl इसके बाद जसवंत सिंह asi को भी निशाना बनाया गया लेकिन वह बच गएl
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, मिशन पंजाब पर निकले नितिन नवीन; आज पठानकोट से करेंगे यात्रा का आगाज
