सन्नी डेढ़ के हत्या आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
अमृतसर नशे की ओवरडोज से मारे गए अमनदीप ¨सह उर्फ सन्नी डेढ़ के पिता बल¨वदर ¨सह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस उनके बेटे के हत्या आरोपित हरपाल ¨सह और नवदीप ¨सह उर्फ बल्लू को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
नशे की ओवरडोज से मारे गए अमनदीप ¨सह उर्फ सन्नी डेढ़ के पिता बल¨वदर ¨सह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस उनके बेटे के हत्या आरोपित हरपाल ¨सह और नवदीप ¨सह उर्फ बल्लू को गिरफ्तार नहीं कर रही है। दोनों आरोपित शहर में खुलेआम घूम रहे हैं। बल¨वदर ¨सह ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले पुलिस के खबरी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह और डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मांग की है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। दूसरी तरफ बी डिवीजन थाना प्रभारी सुखबीर ¨सह ने उक्त आरोपों को सिरे से नकारा है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तार के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
जवाहर नगर निवासी बल¨वदर ¨सह ने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ सिर्फ तीन केस दर्ज हैं। उन्होंने दावा किया है कि ज्यादातर केसों में अदालत उनके बेटे अमनदीप ¨सह उर्फ सन्नी डेढ़ को बरी कर चुकी है। उनके बेटे की हत्या साजिश के तहत की गई है। उनका बेटा पिछले कई महीनों से यूपी के सहारनपुर इलाके में एक फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। उसकी संगत को देखते हुए उन्होंने सन्नी को घर से दूर बेज दिया था। दशहरे वाले दिन उनका बेटा घर परिवार को मिलने पहुंचा था। लेकिन हरपाल सिंह और नवदीप ¨सह 22 अक्टूबर की रात ही सन्नी को घर के बाहर से ले गए। उसके बाद सन्नी घर नहीं लौटा। सुबह उन्हें पता चला कि सन्नी की लाश सुल्तान¨वड रोड स्थित न्यू गुरनाम नगर के एक खाली मैदान में कपड़े में लिपटी पड़ी हुई है।