विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 13 पिस्तौल और 22 कारतूस सहित पांच गिरफ्तार

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:15 AM (IST)

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

अमृतसर में नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

अमृतसर में नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश किया

  2. पांच आरोपित गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद

  3. पुलिस विदेशी हैंडलरों और नेटवर्क की कड़ियों की जांच में जुटी

जागरण संवाददाता अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपितों के अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने इस संबंध में थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान अवैध हथियार और नशा उपलब्ध करवाने वाले लोगों के साथ-साथ इनसे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस के अनुसार जांच का एक अहम पहलू विदेशी हैंडलरों से आरोपितों के संपर्क की भी पड़ताल करना है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और हेरोइन कहां से लाई गई थी तथा इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।