विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 10 आरोपित गिरफ्तार, भारी बरामदगी

Published: Sat, 28 Feb 2026 11:27 AM (GMT+05:30)

अमृतसर पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग व हथियार तस्करी मॉड्यूल तोड़ते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 5.438 किलो हेरोइन, ...और पढ़ें

अमृतसर में रिकवर किए गए हथियार।

अमृतसर में रिकवर किए गए हथियार।

HighLights

  1. अमृतसर पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।

  2. 10 आरोपी गिरफ्तार, 5.438 किलो हेरोइन और हथियार बरामद।

  3. पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा तस्करी, पंजाब में सप्लाई।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित दो संगठित ड्रग और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5.438 किलोग्राम हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस और 4500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

बरामद हथियारों में एक ग्लॉक 9 एमएम, एक जिगाना 9 एमएम और एक .32 बोर की पिस्तौल शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। इन तस्करों द्वारा ड्रोन या अन्य माध्यमों से भारतीय सीमा में हेरोइन और हथियार पहुंचाए जाते थे, जिन्हें आरोपी पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें- ECSH घोटाला! घर बैठे मरीज को बार-बार एडमिट दिखाया, कागजों में लाखों की दवा और लाखों का बिल

गिरोह ने कर रखीं थी जिम्मेदारियां तय

जांच में यह भी पता चला है कि यह नेटवर्क पूरी तरह संगठित तरीके से काम कर रहा था। सप्लाई चेन को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय थीं। पुलिस का मानना है कि इस मॉड्यूल के तार सीमा पार बैठे संचालकों से जुड़े हो सकते हैं। इसी पहलू को लेकर जांच एजेंसियां गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि पूरे गिरोह को ध्वस्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें- पंजाब के जालंधर में डॉक्टर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 10 से 12 राउंड किए फायर

जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

हालांकि इस कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन और आधुनिक हथियार सीमा पार से लगातार कैसे पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और सीमा निगरानी को लेकर विपक्षी दलों द्वारा पहले भी चिंता जताई जाती रही है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- चमत्कार की आड़ में मतांतरण का खेल... पास्टर अंकुर नरूला पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त; सरकार से मांगा जवाब