वीवीआईपी सुखबीर के देररात तक रहे दर्शनों के गफ्फे
अमृतसर वीवीआईपी व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के वीरवार देररात को दर्शन दीदारे कुछ ज्यादा ही आम रहे।
विपिन कुमार राणा, अमृतसर
वीवीआईपी व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के वीरवार देररात को दर्शन दीदारे कुछ ज्यादा ही आम रहे। रात साढ़े नौ बजे सुखबीर ने टकसालियों की छत्रछाया पंगत में बैठ लंगर छका और उसके बाद शुरू हुआ आमजनों से सेल्फी का दौर। छोटे बच्चों से लेकर उन-उन लोगों ने देररात साढ़े ग्यारह बजे तक सुखबीर के साथ सेल्फी ली। छोटे बच्चों को उन्होंने गोद में बैठा प्यार किया।
जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह जेड सिक्योरिटी में रहने वाले
सुखबीर के इतना पास भी जा सकेंगे। देररात शुरू हुई रिमझिम बारिश के बीच भी सीनियर लीडर व वर्कर धरने पर डटे रहे। सुखबीर ने भी खुले दिल से सबको आमंत्रण दिया। हालाकि सिक्योरिटी के तेवर थोड़े कड़े थे, पर जैसे ही पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उन्हें इशारा किया, उन्होंने भी लोगों व उनके बीच की सिक्योरिटी की दीवार को हटा दिया। दूरदराज से आए वर्करों को उन्होंने हल्लाशेरी देते हुए कहा कि तुहाड़ी ताकत नाल ही असी एथे आ, आओ बैठो लागे, दसो कोई दुख तकलीफ ता नए है। पास बैठे टकसाली नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके, शिअद देहाती के प्रधान वीर सिंह लोपोके, शहरी प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने खुद सुखबीर का परिचय उन वर्करों से करवाया, जो पार्टी की रीढ़ हैं और बैक स्टेज ही काम करते है। वह भी अपने सुप्रीमों के इतना करीब आ खुद को गदगद महसूस कर रहे थे।
मजीठिया लंगर बाटने पहुंचे तो सब खड़े हो गए
धरने में बैठे अकाली वर्करों ने शिअद की वरिष्ठ नेताओं ने खुद लंगर बाटा। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे ही वर्करों को
लंगर छकाने के लिए लंगर वितरित करने पहुंचे तो सभी खड़े हो गए। मजीठिया ने कहा कि लंगर बैठ के छकिया जादा ए। बैठो दासस तुहाडा लंगर वरतान आया ए।
चिंता न करो भाइया जी एथे ही ने
सुखबीर के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों और वर्करों में देररात तक
जुनून था और वह अपनी फोटो खिंचवाने के लिए धक्कामुक्की करने लगे तो मजीठिया ने उन्हें टोकते हुए कहा कि भाइया जी एथे तुहाड़े विच ही ने।
चिंता करो, सारी रात फोटोवा करवाओंगे, ता भी असी तुहाड़े विच ही रहागे।