पंडित मनी प्रसाद ने शास्त्रीय संगीत से बांधा समां
अमृतसर पंजाब नाटशाला में द म्यूजिक रूम ग्रृप की तरफ से ध्यान रंग पिया नाइट का आयोजन करवाया गया, जिसका शुभांरभ मां सरस्वती वंदना से किया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
पंजाब नाटशाला में द म्यूजिक रूम ग्रृप की तरफ से ध्यान रंग पिया नाइट का आयोजन करवाया गया, जिसका शुभांरभ मां सरस्वती वंदना से किया गया। पंजाब नाटशाला के संस्थापक ज¨तदर बराड़ सहित पदमश्री पूर्ण चंद वडाली, एडवोकेट सुदर्शन कपूर, एडीसी तरनतारन राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप में ज्योति को प्रजवल्लित किया। ध्यान रंग पिया शाम को पंडित मनी प्रसाद ने किराना घराने का नेतृत्व किया। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत का गायन करके खूब समां बांधा। बता दें कि पंडित मनी प्रसाद आल इंडिया रेडियो के शीर्ष ग्रेड कलाकार हैं, इन्होंने सारा जीवन संगीत को अर्पण कर रखा है। उन्होंने आशा भौंसले, सोनू निगम जैसे बड़े गायकों का मार्ग दर्शन भी किया है। कर्नाटक सरकार की तरफ से उन्हें गंगूबाई हंगल संगीत गुरुकुल का वरिष्ठ गुरु का स्थान दिया हुआ है। ज¨तदर बराड़ का कहना है कि पंडित मनी प्रसाद के गायन को पंजाब नाटशाला के मंच पर सुनना संगीत प्रेमियों के लिए एक सुंदर आर्शीवाद जैसा था। मंच पर पेशकारी देने के बाद पंडित मनी प्रसाद और उनके साथियों को संस्था की तरफ से पूर्ण चंद वडाली, ज¨तदर बराड़, एडवोकेट सुदर्शन कपूर, एडीसी तरनतारन राजेश शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।