विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'घरों का सर्वे कराकर पुनर्निर्माण कराए सरकार', अमृतसर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर MP गुरजीत औजला ने उठाई मांग

Published: Fri, 12 Sep 2025 08:03 PM (IST)

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने रमदास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों को हर संभव मदद का ...और पढ़ें

सांसद गुरजीत औजला रमदास के वार्ड नंबर 4 और 5 के बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने पहुंचे (फोटो: जागरण)
सांसद गुरजीत औजला रमदास के वार्ड नंबर 4 और 5 के बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने पहुंचे (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. औजला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  2. पीड़ितों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
  3. घरों का सर्वे कराकर पुनर्निर्माण कराने की मांग

जागरण संवाददाता, अमृतसर। सांसद गुरजीत सिंह औजला सुक्रवार को रमदास की वार्ड नंबर 4 और 5 के बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

औजला ने कहा कि कई घर गिरने की कगार पर हैं। ऐसे में इनका तुरंत सर्वे करवा घर बनाए जाने चाहिए। पंजाब सरकार को पहले ऐसे बाड़ पीढ़ितों की मदद करनी चाहिए, जिनके घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं।

इसके लिे जल्द सर्वे शुरू होना चाहिए। सांसद ने कहा कि रावि नदी में आई बाढ़ के कारण धुस्सी बांद में 500 मीटर लंबी दरार आई है। सरकार को बाढ़ प्रभावितों की मदद और बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।