ससुराल वालों ने जब दुल्हन का दहेज नहीं लौटाया तो घर मे घुसकर की गुंडागर्दी
छेहरटा छेहरटा की हट्टा वाली गली में रहने वाले गुर¨भदर ¨सह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अक¨वदर कौर के रिश्तेदारों ने बुधवार की सुबह उसके घर में घुसकर गुंडागर्दी की और सामान लूटकर ले गए।
संवाद सहयोगी. छेहरटा
छेहरटा की हट्टा वाली गली में रहने वाले गुर¨भदर ¨सह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अक¨वदर कौर के रिश्तेदारों ने बुधवार की सुबह उसके घर में घुसकर गुंडागर्दी की और सामान लूटकर ले गए। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों में विवाद होने के कारण थाने और कचहरी में केस चल रहे हैं। अक¨वदर कौर के परिजनों ने दहेज का सामान वापस करने की मांग रखी थी। लेकिन विवाद चलने के कारण वह सामान को कोर्ट के जरिए लौटाने की बात कर रहे थे। उधर, घटना के बारे में पता चलते ही एएसआइ बल¨वदर ¨सह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है।
गुर¨भदर ¨सह ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी अक¨वदर कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में किसी ने किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। पत्नी ने पुलिस में उनके खिलाफ (गुर¨भदर) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में शिकायत दी थी। जबकि उन्होंने कोर्ट में लड़की को बसाने के लिए याचिका दायर की थी। दोनों पक्ष जब महिला थाने में बातचीत करने के लिए बैठे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उनपर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह दहेज का सामान जल्द से जल्द लौटा दें। लेकिन वह दहेज का सामान कोर्ट के मार्फत पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों को लौटाना चाहते थे। जब उन्होंने सामान थाने में देने से इंकार कर दिया तो पत्नी और उसके परिवार वाले गुस्से में आ गए। बुधवार की सुबह वह अपने घर में थे कि एकाएक 50 से ज्यादा लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस आए। उनमें गुर¨भदर के ससुराल के दूर के रिश्तेदार भी थे। कुछ लोग हथियार लेकर उन्हें धमका रहे थे। विरोध करने पर गुर¨भदर ¨सह के साथ मारपीट भी की गई। गुर¨भदर ¨सह ने आरोप लगाया कि उन्होंने घर में रखा सामान जबरदस्ती बाहर निकाल लिया और उसे वाहनों पर रखकर ले गए। राजीनामे के बाद उठाया सामान
लड़की के पिता निर्मल ¨सह ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों का समझौता हो चुका है। आज सामान उठाया जाना था। उन्होंने रजामंदी से सामान उठाया है।