Move to Jagran APP

फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास : ऊपर फ्लाई ओवर, नीचे मुश्किल में शहर

अमृतसर नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से गोल्डन गेट-दोबुर्जी से लेकर नारायणगढ़ तक फ्लाई ओवर बनाए गए, लेकिन फ्लाई ओवर का निर्माण मुकम्मल न होने के कारण राहगीरों व क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM (IST)
फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास : ऊपर फ्लाई ओवर, नीचे मुश्किल में शहर
फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास : ऊपर फ्लाई ओवर, नीचे मुश्किल में शहर

अमनदीप ¨सह, अमृतसर

loksabha election banner

नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से गोल्डन गेट-दोबुर्जी से लेकर नारायणगढ़ तक फ्लाई ओवर बनाए गए, लेकिन फ्लाई ओवर का निर्माण मुकम्मल न होने के कारण राहगीरों व क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एक फ्लाई ओवर फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पर तैयार किया गया है, पर यह भी लोगों की राह सुगम नहीं कर पाया। कारण है, कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से लोगों को फ्लाई ओवर के नीचे से सर्विस लेन दी गई है। साथ ही नीचे से निकलते नाले में लोहे की ग्रिलें लगाई गईं। कुछ समय पूर्व इन ग्रिलों को चोरों ने उखाड़ लिया और गायब कर दिया। रात के वक्त लोग इन ग्रिलों के ना होने के चलते हादसों का शिकार हो रहे हैं। जहां से यह ग्रिलें चोरी हुई है, वहां पुलिस चौकी भी स्थित है। दूसरी तरफ फ्लाई ओवर की साइडों में आधी सर्विस लेन भी बनाई गई। इसलिए पूरी रोड पर बिखरे पड़े है। इन पत्थरों के कारण लोग हादसों का शिकार बन रहे हैं। वहीं फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पर थोड़ी-थोड़ी देर में जाम लगा रहने के कारण भी लोगों के परेशानी होती है।

ट्रैफिक के कारण लोग होते हें परेशान

शहर वासी अमरीक ¨सह ने बताया फ्लाई ओवर लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है, कि लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसना ना पड़े। लेकिन इस फ्लाई ओवर के कारण उल्टा है। फ्लाई ओवर बनने से लोग ओर भी ट्रैफिक समस्या से जूझ रहे है। प्रशासन के इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए। पास में ही चौकी, ग्रिलें चोरी होना शर्म की बात

गुरदीप ¨सह ने बताया कि चलते रोड व पास ही पुलिस चौकी हो ऐसे में ग्रिलों का चोरी होना एक शरम वाली बात है। इन ग्रिलों को लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया था। लेकन चोरी होने के कारण अब इन्हीं गड्ढों में गिर कर लोग घायल होते है।

रोड पर बिखरे पत्थरों से रोज कोई न कोई जख्मी होता है

हैरी ¨सह ने बताया कि वह रोजाना इस क्षेत्र से गुजरते हैं। रोजाना कई लोग इस रोड पर बिखरे पत्थरों के कारण घायल होते हैं। वहीं बाईपास पर भारी वाहनों के आवागमन होने के कारण वाहनों के साथ लगते पत्थर भी लोगों को उड़ कर लगते है। जिस कारण मुसीबत खड़ी हो जाती है।

कोट्स.....पुलिस को शिकायत करेंगे

फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास फ्लाई ओवर के नीचे से ग्रिलें चोरी हुई हैं। यह एक गंभीर विषय है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए इसकी शिकायत पुलिस को की जाएगी।

-वीगणेश कलसी, प्रोजेक्ट इंचार्ज, एनएचएआई

हमें बताएं हम बनेंगे आपकी आवाज

जागरण अभियान के तहत बाईपास पर बन रहे ओवर ब्रिजों अन्य किसी क्षेत्रों में किसी को ब्रिजों के निर्माण कार्यों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अगर आप अपनी समस्या हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो हमें फोन नंबर 9888229781 पर मैसेज व संपर्क कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.