प्रियंका गांधी के चेहरे पर इंदिरा गांधी की झलक: प्रमोद बबला
अमृतसर पुतलीघर इस्लामाबाद में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रमोद बबला की अध्यक्षता में प्रियंका गांधी के आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर खुशी मनाई।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर
पुतलीघर इस्लामाबाद में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रमोद बबला की अध्यक्षता में प्रियंका गांधी के आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर खुशी मनाई। इस मौके पर बबला ने कहा कि ¨प्रयका गांधी के चेहरे में इंदिरा गांधी की झलक है। ¨प्रयका के आने से कांग्रेस जहां मजबूत होगी वहीं विरोधियों का मनोबल गिरेगा। मोदी की हिटलर सरकार का अंत होना शुरु हो गया है। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनना तय है। युवा पीढ़ी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर न¨रदर भोगल, तिलक राज शर्मा, राकेश, पवन कुमार, नीटू प्रधान, प्रदीप राही, रा¨जदर ¨सह, सुशील कुका, न¨रदर कोहली आदि मौजूद थे।