पति के अवैध संबंधों के शक में विवाहिता ने की आत्महत्या
अजनाला पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों के शक के कारण एक घर में हुए विवाद के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।
संवाद सहयोगी, अजनाला
पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों के शक के कारण एक घर में हुए विवाद के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। झंडेर थाना के अंतर्गत आते गांव बाठ निवासी जगीर ¨सह ने थाना कंबो को दी शिकायत में बताया कि उसने बेटी मनप्रीत कौर की शादी दस वर्ष पूर्व गांव नौशहरा कलां निवासी मनदीप ¨सह के साथ की थी। उनकी बेटी की दो बेटियां हैं। शादी के कुछ समय उपरांत ही दामाद उनकी बेटी से झगड़ा करने लगा। कई बार उनकी लड़की की मारपीट कर घर से निकाला। गणमान्य लोगों ने समझौता करवा दिया। तीन दिसंबर को उनकी बेटी मनप्रीत कौर का उन्हें फोन आया कि उसके पति के किसी अज्ञात महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस संबंधी बात करने पर उसके पति ने उसे फिर से पीटा है। देवर गुल्लू व देवरानी ने उसके पति का साथ दिया। चार दिसंबर को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान पांच दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई। थाना कंबो के एएसआइ तरलोक ¨सह ने बताया कि जगीर ¨सह के बयानों पर केस दर्ज कर उसके दामाद मनदीप ¨सह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि गुल्लू व उसकी पत्नी अभी फरार है।