विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति और सास को जहर देकर मासूम संग फरार हुई बहु, अमृतसर में मां-बेटे का मिला सड़ा-गला शव; CCTV खंगाल रही पुलिस

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:58 PM (IST)

अमृतसर की राम नगर कॉलोनी में मां-बेटे की संदिग्ध हत्या से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि बहू मनीषा ...और पढ़ें

वारदात के बाद मनीषा बच्ची सहित घर से निकलती हुई।

वारदात के बाद मनीषा बच्ची सहित घर से निकलती हुई।

HighLights

  1. अमृतसर में मां-बेटे की संदिग्ध हत्या से सनसनी

  2. बहू मनीषा पर सास-पति को जहर देने का आरोप

  3. आरोपी मनीषा बच्ची संग फरार, पुलिस जांच जारी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना सदर के अधीन पड़ती राम नगर कॉलोनी की गली नंबर चार में रविवार की शाम मां-बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि मनीषा ने अपनी सास रितु बाला (70) और पति गौरव (35) को जहर देकर हत्या की और अपनी दो साल की बच्ची को साथ लेकर फरार हो गई।

घटना की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। एडीसीपी श्रीविनेला ने बताया कि घटना डेढ़ से दो दिन पुरानी लग रही है।

शवों से दुर्गंध आने पर इलाके के लोगों को पता चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल मनीषा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है।

वारदात के बाद पुलिस ने रविवार की रात जब आसपास के सीसी कैमरे खंगाले तो पता लगा कि मनीषा शनिवार को ही अपनी बच्ची सहित यहां से चली गई थी।
अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। इलाके में रहने वाले अमरीक सिंह ने बताया कि वह पिछले बारह साल से राम नगर कॉलोनी में रह रहे हैं।

गौरव भी अपने परिवार के साथ तभी से यहीं रह रहा है। परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं है। दो साल पहले बेटे की शादी की थी और अब एक साल की बेटी है। घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।

मनीषा को शनिवार घर को ताला लगाकर बेटी संग बाहर जाते देखा था। इसके बाद रविवार की शाम घर से दुर्गंध आनी आरंभ हो गई तो उन्होने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को बुलाया गया।