दहेज प्रताड़ना में विवाहिता को घर से निकाला, दो पर केस
अमृतसर महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 12:57 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 12:57 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर
महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर ससुरालियों ने अमरजीत कौर को घर से निकाल दिया था। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
अमरजीत कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 मार्च 2009 को उसकी शादी मजीठा रोड स्थित गोपाल नगर के करीब नेहरू कॉलोनी निवासी सुख¨वदर ¨सह के साथ हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद पति और उसकी मां गुरमीत कौर ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध करना शुरू किया तो आरोपितों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें