गायक मोहम्मद रफी और महेंद्र कपूर का जन्मदिवस मनाया
अमृतसर पंजाब नाटशाला के सहयोग से पंजाबी स्क्रीन क्लब की ओर से मशहूर गायक महेंद्र कपूर और मोहम्मद रफी के जन्म दिवस को समर्पित ओल्ड इज गोल्ड पंजाबी फोक एंड फिल्मी पुराने गीतों भरी शाम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
पंजाब नाटशाला के सहयोग से पंजाबी स्क्रीन क्लब की ओर से मशहूर गायक महेंद्र कपूर और मोहम्मद रफी के जन्म दिवस को समर्पित ओल्ड इज गोल्ड पंजाबी फोक एंड फिल्मी पुराने गीतों भरी शाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे डॉ. कुंवर विजय प्रताप ¨सह को पंजाब नाटशाला के संस्थापक ज¨तदर बराड़ व दलजीत ¨सह अरोड़ा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। दलजीत ¨सह अरोड़ा ने बताया कि महेंद्र कपूर का जन्म अमृतसर में हुआ था। पार्श्वगायन में करियर बनाने के लिए वे कम उम्र में ही मुंबई चले गए थे। कलाकारों में से तरलोचन ¨सह, म¨हदर कौर, वीना अरोड़ा, अमरजीत ¨सह, आरएस बग्गा, राजेश भगत, रवि गुप्ता आदि ने महेंद्र कपूर के कुछ अति चर्चित गीतों के जरिए अपनी हाजिरी लगवाई। कलाकारों ने महेंद्र कपूर के गीत नीले गगन के तले (हमराज), चलो एक बार फिर से (गुमराह), किसी पत्थर की मूरत से (हमराज), लाखों हैं यहां दिलवाले (किस्मत), मेरे देश की धरती (उपकार), है प्रीत जहां की रीत सदा (पूर्व और पश्चिम), फकीरा चल चला चल (फकीरा), अब के बरस तुझे (क्रांति), तेरे प्यार का आसरा (धूल का फूल) पेश कर समां बांधा। जबकि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी पंजाबी गीत (तेरी कनक दी राखी मुंडिया वे मैं हुण न बैंदी) पर भांगड़ा पेश करते हुए उपस्थित दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पंजाब नाटशाला के संस्थापक ज¨तदर बराड़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम वर्तमान युवा पीढ़ी को अपने सभ्याचार से जोड़कर रखने के लिए बेहद जरुरी हैं, ताकि लचर गायकी से युवा पीढ़ी को दूर रखा जा सके। इस मौके पर विजय शर्मा, गुरजीत ढिल्लों, अर¨वदर भट्टी, आरएस राही, अर्जुन ¨सह विरदी आदि मौजूद थे।