Move to Jagran APP

राहुल ने राफेल पर बोला झूठ, देश से मांगे माफी: मलिक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनीतिक फायदे के लिए राफेल विमान खरीद मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की और दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट के मोदी सरकार के पक्ष में निर्णय के बाद राफेल विमान खरीद मुद्दे पर देश को गुमराह करने पर राहुल गांधी को 130 करोड़ देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। मलिक ने कहा कि क्या राहुल भूल गए हैं कि कांग्रेस की केंद्र की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए। 12 लाख करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार के मामले यूपीए के पूर्व मंत्रियों पर चल रहे हैं। कांग्रेस के कई मंत्री जेल भी जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 12:17 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 12:17 AM (IST)
राहुल ने राफेल पर बोला झूठ, देश से मांगे माफी: मलिक
राहुल ने राफेल पर बोला झूठ, देश से मांगे माफी: मलिक

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनीतिक फायदे के लिए राफेल विमान खरीद मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की और दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट के मोदी सरकार के पक्ष में निर्णय के बाद राफेल विमान खरीद मुद्दे पर देश को गुमराह करने पर राहुल गांधी को 130 करोड़ देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

loksabha election banner

मलिक ने कहा कि क्या राहुल भूल गए हैं कि कांग्रेस की केंद्र की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए। 12 लाख करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार के मामले यूपीए के पूर्व मंत्रियों पर चल रहे हैं। कांग्रेस के कई मंत्री जेल भी जा चुके हैं। राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने इसे भारत की भौगोलिक स्थिति और रक्षा जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया है। इसे लेह लद्दाख, सियाचिन जैसे दुर्गम इलाकों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा और इसके लिए खास पुर्जे लगाए जाएंगे। पायलट ट्रे¨नग के लिए अलग से सिम्युलेटर मिलेंगे। सिम्युलेटर का अर्थ ठीक वैसा ही मॉडल फाइटर जेट है जैसा वास्तव में राफेल होगा। इसको रखने व मेंटेनेंस की जिम्मेवारी भी फ्रांस की होगी। राहुल-कांग्रेस के मुंह पर तमाचा

श्वेत मलिक ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया व कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ ने राफेल सौदे के खिलाफ प्रशांत भूषण, एमएल शर्मा, विनीत ढांडा, यशवंत सिन्हा व संजय ¨सह की याचिकाएं खारिज कर उपरोक्त न्यायाधीशों ने कहा कि राफेल खरीद में कहीं भी कोई भी अनियमितता नहीं है। यह राहुल गांधी व कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। राहुल मानसिक रूप से कमजोर व नादान बालक : श्वेत मलिक

मलिक ने कहा कि राहुल गांधी एक मानसिक रूप से कमजोर 46 वर्ष के नादान बालक हैं। इसका प्रमाण है कि राहुल ने अप्रैल में कर्नाटक में राफेल विमान की कीमत 700 करोड़ बताई। फिर संसद में 520 करोड़ का बयान दिया। उसके बाद रायपुर में 540 करोड़ बताई व हैदराबाद में 526 करोड़ बताई।

मलिक ने कहा कि क्या राहुल गांधी को पता है कि मोदी सरकार में राफेल डील कांग्रेस सरकार से 9 फीसद कम है। कांग्रेस अब षड्यंत्र कर रही

मलिक ने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यो से घबराकर कांग्रेस अब षड्यंत्र कर रही है। वह देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन अम¨रदर ¨सह की सरकार के झूठ का पिटारा जनता के सामने खुल चुका है व आम आदमी का जीना मुश्किल है। वैसे ही आने वाले समय में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान की जनता के सामने भी कांग्रेस के झूठे वादे बेनकाब हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.