Move to Jagran APP

कांग्रेस का नहीं पंजाब में जंगल राज, गुरुबाजार की डकैतियों में हाथ खाली

अमृतसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में शुरू किए गए कांग्रेस गद्दी छोड़ो अभियान के तहत बुधवार को जनजागरण पदयात्रा का आयोजन जिला प्रधान आनंद शर्मा की देखरेख में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 12:52 AM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 12:52 AM (IST)
कांग्रेस का नहीं पंजाब में जंगल राज, 
गुरुबाजार की डकैतियों में हाथ खाली
कांग्रेस का नहीं पंजाब में जंगल राज, गुरुबाजार की डकैतियों में हाथ खाली

विपिन कुमार राणा, अमृतसर

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में शुरू किए गए कांग्रेस गद्दी छोड़ो अभियान के तहत बुधवार को जनजागरण पदयात्रा का आयोजन जिला प्रधान आनंद शर्मा की देखरेख में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक और महासचिव राकेश राठौर विशेषरूप से शामिल हुए। भंडारी पुल से शुरू हुई पद यात्रा हाल बाजार, गोल हट्टी चौक, कटड़ा जैमल ¨सह होते हुए सिकंदरी गेट पर संपन्न हुई। रैली में भाजपाइयों ने बाजुओं पर काली पट्टियां बाधते हुए रौंदा ए पंजाब कैप्टन दी सरकार और कांग्रेस भगाओ-पंजाब बचाओ के नारे जहां बुलंद किए, वहीं तार-तार हुई शहर की कानूनी व्यवस्था पर भी सरकार व स्थानीय प्रशासन को घेरने में कोई कसर नहीं रखी।

मलिक ने शहर की बिगड़े कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि गुरु बाजार में अभी तक चार डकैतियां हो चुकी हैं, पर पुलिस के हाथ अभी भी इस बाबत खाली है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास होने के बावजूद अभी तक वह कुछ नहीं कर सकी। सरेआम एक जनप्रतिनिधि को गैंगस्टरों ने मार दिया, लेकिन पुलिस उसके आरोपितों को पकड़ नहीं सकी। इससे बढ़ा जंगलराज और क्या होगा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और माफिया धनधना रहा है। अब तो डकैती करने वाले मुंह तक कवर करके नहीं आते, क्योंकि वह जानते हैं कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस प्रणाली पर सत्ताधारी सरकार का दबाव इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस का मनोबल टूट गया है और इसी दबाव के चलते पुलिस अपना कार्य सही ढंग से नही कर पा रही। चुनावी तैयारी और अपनी ताकत दिखाई

भाजपा में गुटबंदी व विवाद किसे से छिपे हुए नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने पर कुछ पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया और नए सिरे से जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में होने वाली पदयात्रा में संख्या की दृष्टि से कोई कसर न रहे, इसके लिए मलिक ने जहां अपनी टीम लगाई हुई थी, वहीं भाजपा शहरी की नवगठित टीम का भी उन्होंने इसके जरिये शक्ति परीक्षण किया। लोकसभा चुनाव की अपनी तैयारी भी इसके जरिये भाजपा ने दिखाने का प्रयास तो किया ही, साथ ही मंच पर सारे बड़े नेताओं को लाते हुए एकसुरता की भी हुंकार भरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी का खेमा यात्रा से गायब रहा। पूरी ताकत के साथ पहुंचे भाजपा के मोर्चे

जनजागरण पदयात्रा में भाजपा के नवगठित मोर्चों ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के प्रधान गौतम अरोड़ा अपनी टीम के साथ रैली में तो पहुंचे ही, भाजयुमो नेताओं ने रौंदा ए पंजाब कैप्टन दी सरकार की टी शर्ट डाल अपनी अलग ही हाजिरी दर्ज करवाई। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान रीना जेतली व जिला प्रधान अलका शर्मा भी महिलाओं की बड़ी संख्या के साथ पहुंची। एससी मोर्चे के प्रधान द¨वदर पहलवान, किसान मोर्चे के प्रधान गुरमुख ¨सह बल के अलावा मंडल प्रधान व महासचिव भी दलबल के साथ यात्रा में पहुंचे और अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। बड़ी संख्या में वर्करों के पहुंचने पर मलिक भी गदगद हुए बिना न रह सके। पदयात्रा में हाजिर रहे नेता- वर्कर

जनजागरण पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, प्रवक्ता केवल कुमार, राजेश हनी, प्रदेश सचिव व जिला अमृतसर प्रभारी उमेश शारदा, डॉ. बलदेव राज चावला, रा¨जदर मोहन ¨सह छीना, सचिव सुरेश महाजन, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, नरेश शर्मा, महासचिव अनुज सिक्का, डा. राम चावला, उपाध्यक्ष पप्पू महाजन, सरबजीत शंटी, संजीव खोसला, जरनैल ¨सह टोट, ज्योति बाला, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हर¨वदर संधू, जनार्दन शर्मा, वरूण पुरी, रमा महाजन, सलिल कपूर, अर्जुन मलिक, द¨वद्र पहलवान, गुरदासपुर अध्यक्ष बाल किशन, बटाला अध्यक्ष सुरेश भाटिया, देहाती अध्यक्ष राम शरण पाल, तरनतारन अध्यक्षा बीबी बाट, एकता वोहरा, मीनू सहगल, मोहित महाजन, विधु पुरी, रामपाल मेहरा, इंद्रपाल आर्य, राजीव सोढ़ी, कपिल शर्मा, अतुल मेहरा, व¨रद्र भट्टी, हीरालाल दिगविजय, गौरव भंडारी, बॉबी वेरका, गौरव गिल, आशीष महाजन, रमन शर्मा, सरताज ¨सह के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा वर्कर शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.