धमकियां देने व मारपीट करने वालों को बचा रही पुलिस
अमृतसर नारायणगढ़ में दो गुटों में हुई फाय¨रग की घटना के बाद पुलिस पर संदेह की अंगुलियां उठनी शुरू हो गई हैं।
संवाद सहयोगी, छेहरटा, अमृतसर
नारायणगढ़ में दो गुटों में हुई फाय¨रग की घटना के बाद पुलिस पर संदेह की अंगुलियां उठनी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि फाय¨रग दोनों गुटों की ओर से की गई थी। इस घटना में एक युवक जख्मी हो गया था। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए एक ही गुट के सात युवकों को नामजद कर लिया। इसमें एक युवक वो भी है जो घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।
जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को एक गुट के युवक मोहित ठाकुर ने फेसबुक पर गाली-गलौज करते हुए दूसरे गुट के मनीष, गौतम व जीता को चुनौती दी थी और लड़ने के लिए नारायणगढ़ दाना मंडी में समय निर्धारित किया था। बीते रविवार को नौ बजे रात मोहित अपने समर्थकों के साथ हथियारों से लैस होकर दाना मंडी नारायणगढ़ पहुंचा और वहां पर दोनों गुटों में जबरदस्त गोलीबारी हुई। इसमें मोहित जख्मी हो गया था। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए दूसरे गुट के सात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया।
नामजद युवकों के परिजनों ने बताया कि पुलिस राजनीतिक दबाव के तहत उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनके बेटों पर मामला दर्ज कर जानबूझ कर भविष्य खराब किया जा रहा है। इनमें से एक युवक निशांत तो घटनास्थल पर मौजूद नहीं था, जिसको नामजद किया गया। उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि जांच करके उन्हें इंसाफ दिया जाए।