रेल हादसे के दोषियों को मिलनी चाहिए सख्त सजा: ज्ञानी गुरबचन ¨सह
अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन ¨सह ने कहा कि अमृतसर जोड़ा फाटक रेल हादसे के लिए जिम्मेदार सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको सख्त सजाएं दी जानी चाहिए।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन ¨सह ने कहा कि अमृतसर जोड़ा फाटक रेल हादसे के लिए जिम्मेदार सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको सख्त सजाएं दी जानी चाहिए। आरोपित चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो उसे माफ नहीं किया जाना चाहिए। ¨सह साहिब सोमवार को अलग अलग अस्पतालों में दाखिल रेल हादसे के घायलों का हाल चाल पूछने के लिए गए थे। ज्ञानी गुरबचन ¨सह ने कहा कि यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है। इस घटना को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नही होनी चाहिए। बल्कि इंसानियत के नाते सभी को मिल कर प्रभावितों की हर तरह की मदद करनी चाहिए।