Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में रची गई थी कुलबीर सिंह की हत्या की साजिश, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

    अमेरिका में बैठे कुछ लोगों ने पंजाब के जालंधर जिले के तलावां गांव में दोधी कुलबीर सिंह की हत्या करवा दी। गांव धारड़ के कश्मीर सिंह ने अपने रिश्तेदार जगरूप सिंह के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में जगरूप सिंह कश्मीर सिंह इकबाल कौर वरिंदर सिंह और सुखा सिंह शामिल हैं।

    By Vicky Kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 30 Aug 2024 06:05 PM (IST)
    Hero Image
    कुलबीर सिंह की हत्या की साजिश अमेरिका में रची गई थी।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना जंडियाला के अधीन आते गांव तलावां में दोधी कुलबीर सिंह निवासी धारड़ की हत्या अमेरिका में बैठे कुछ लोगों ने करवाई है। गांव धारड़ के ही रहने वाले कश्मीर सिंह ने अपने रिश्तेदार जगरूप सिंह के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया। उसी ने दो शार्पशूटरों को इसके लिए हायर किया और उन्होंने ही इस हत्या को अंजाम दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने गांव के रहने वाले जगरूप सिंह, कश्मीर सिंह, इकबाल कौर निवासी धारड़, वरिंदर सिंह, सुखा सिंह निवासी तख्तूचक्क थाना वैरोवाल जिला तरनतारन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    गांव धारड़ के कश्मीर सिंह की बेटी की वर्ष 2011 में मौत हो गई थी। उसे शक था कि उसकी बेटी दलजीत कौर जोकि एमके होटल में नौकरी करती थी, के साथ कुलबीर सिंह के नाजायज संबंध थे। उसकी बेटी की मृत्यु हो जाने के बाद कश्मीर सिंह के परिवार ने उसके बेटे कुलबीर सिंह के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का केस भी दर्ज करवाया था।

    मृतक करीब दो साल तक जेल में भी रहा था, उसके पश्चात वह उस केस में बरी हो गया। परिवार ने इसी बात की रंजिश मन में रखी हुई थी कि कुलबीर सिंह उनकी बेटी की मौत का कारण है और उसे अदालत ने भी बरी कर दिया। आरोपितों का रिश्तेदार जगरूप सिंह अमेरिका में रहता है। लड़की के पिता कश्मीर सिंह और मां इकबाल कौर ने उसके साथ संपर्क किया।

    जिसके पश्चात जगरूप सिंह ने वरिंदर सिंह, सुखा सिंह को सुपारी देकर कुलबीर सिंह की गोलियां मार कर हत्या करवा दी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम सवा सात बजे के करीब कुलबीर सिंह की उस समय गोलियां मार कर हत्या कर दी गई, जब वह गांव तलावां में लोगों के घरों में दूध देने के लिए पहुंचा था।

    वह अपनी कार (पीबी-02-सीजे-3564) में सवार होकर लोगों को दूध देने के बाद अपने घर वापिस ही जा रहा था कि रास्ते में दो हमलावरों ने उसे रोका और कार का शीशा-खटखटाकर उसका शीशा खुलवाया। शीशा खोलते ही हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

    उसके तीन गोलियां लगी थी। एक कान, एक सिर और एक हाथ पर गोली लगी। पुलिस ने मृतक के पिता अमरीक सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर डीएसपी जंडियाला गुरू रविंदर सिंह का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 10-15 साल पुरानी यह रंजिश चली आ रही थी।