विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोलन में सिख छात्र से रैगिंग की घटना पर जत्थेदार ने जताई नाराजगी, पीड़ित बच्चे के परिजनों से भी की बातचीत

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:03 PM (IST)

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने हिमाचल के सोलन में सिख छात्र से रैगिंग की घटना की कड़ी निंदा की है।

सिख छात्र से रैगिंग की घटना पर जत्थेदार ने जताई नाराजगी।

सिख छात्र से रैगिंग की घटना पर जत्थेदार ने जताई नाराजगी।

HighLights

  1. अकाल तख्त जत्थेदार ने सिख छात्र से रैगिंग की निंदा की।

  2. पीड़ित परिवार को समर्थन का आश्वासन, मीडिया से वीडियो न दिखाने की अपील।

  3. स्कूल प्रिंसिपल बदलने का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। हिमाचल के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ रैगिंग की घटना सामने आने पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कड़ी निंदा की है।

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने बताया कि उन्होंने पीड़ित सिख बच्चे और उसके स्वजन से बातचीत की है। उन्होंने बच्चे और उसके स्वजन को चढ़दी कला में रहने का संदेश देते हुए भरोसा दिलाया कि श्री अकाल तख्त साहिब इस मामले में उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। जत्थेदार ने सभी मीडिया संस्थानों और वेब चैनलों से अपील की कि स्वजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस वीडियो को अपने चैनलों पर प्रसारित न करें। साथ ही बच्चे की पहचान भी सार्वजनिक न की जाए, क्योंकि यह मामला उसके भविष्य से जुड़ा हुआ है।

पीड़ित बच्चे के स्वजन की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रैगिंग करने के आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गड़गज ने बताया कि बच्चों के माता-पिता की ओर से स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायतें की जा रही हैं।

इस संबंध में उन्होंने स्कूल प्रशासन से बातचीत कर ऐसे प्रिंसिपल को तत्काल बदलने के लिए कहा है, जो स्कूल में बच्चों के बीच अनुशासन और सुरक्षित वातावरण कायम रखने में सक्षम नहीं है। स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि एक सप्ताह के भीतर प्रिंसिपल को बदल दिया जाएगा।