Move to Jagran APP

दिग्गजों के करीबी एडजस्ट, महासचिव पद पर पिटू व कंधारी की लगा लाटरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला कार्यकारिणी को लेकर पिछले पांच माह से चल रहे विवाद पर आज विराम लग गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:08 AM (IST)
दिग्गजों के करीबी एडजस्ट, महासचिव पद पर पिटू व कंधारी की लगा लाटरी
दिग्गजों के करीबी एडजस्ट, महासचिव पद पर पिटू व कंधारी की लगा लाटरी

विपिन कुमार राणा, अमृतसर

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला कार्यकारिणी को लेकर पिछले पांच माह से चल रहे विवाद पर आज विराम लग गया। महासचिव के पदों पर अपनों को एडजस्ट करवाने की कवायद में पार्टी दिग्गजों में घमासान मचा हुआ था। हाईकमान ने दिग्गजों के करीबी पदाधिकारियों में एडजस्ट तो कर दिए हैं, पर महासचिव के पद पर लाटरी सुखपिदर सिंह पिटू और राजेश कंधारी की ही खुली है। आज चंडीगढ़ में 23 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।

महासचिव के दो पदों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने सरबजीत सिंह शंटी, राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने डॉ. हरविदर संधू और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने अमन ऐरी के लिए जोर लगाया हुआ था। तीनों को संतुष्ट करने के लिए हाईकमान ने इनके करीबियों को तो एडजस्ट कर दिया है, पर महासचिव के पद पर जिला प्रधान सुरेश महाजन अपने करीबी व पुराने मित्र राजेश कंधारी को एडजस्ट करवाने में सफल रहे है। दूसरे महासचिव के पद पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जोशी खेमे के ही सुखमिदर सिंह पिटू को बनाया गया है। पिटू इस बार जिला प्रधानगी के प्रबल दावेदार थे और वह पहले भी महासचिव के पद पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कार्यकारिणी की घोषणा में खास बात यह है कि पार्टी संविधान के मुताबिक जिला स्तर पर उपाध्यक्ष व सचिव के छह-छह पद प्रस्तावित है, पर आज घोषित की गई कार्यकारिणी में नौ उपाध्यक्षों व नौ सचिवों की घोषणा की गई है।

ये है 23 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी

- अध्यक्ष : सुरेश महाजन

- महामंत्री : सुखमिदर सिंह पिटू और राजेश कंधारी।

- उपाध्यक्ष : सरबजीत सिंह शंटी, डॉ. हरविदर संधू, जरनैल सिंह ढोट, चंद्र शेखर शर्मा, अविनाश शैला, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, डॉ. राकेश शर्मा, मानव तनेजा।

- सचिव : अमन ऐरी, मनीश शर्मा, श्रुति विज, एकता वोहरा, राजीव शर्मा डिपी, ओम प्रकाश अनार्य, सपना भट्टी, मनोहर सिंह, रघु शर्मा।

- कोषाध्यक्ष : मोहित महाजन।

- प्रचार सचिव : संजय कुंद्रा

- कार्यलय सचिव : सतपाल डोगरा प्रमोशन-डिमोशन पर पशोपेश में नेता

भाजपा हाईकमान द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में शहर में बनी हुई गुटबंदी में समन्वय का प्रयास तो किया गया है, पर पार्टी गलियारे में चर्चा बनी हुई है कि प्रमोशन किसकी हुई और डिमोशन किस की। महासचिव के पदों पर लगाए गए दोनों ही नेता पहले भी इस पद पर काम कर चुके हैं। डॉ. राकेश शर्मा को पांचवीं बार, ढोट तीसरी बार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महासचिव जैसे अहम पद पर रहे डॉ. राम को उपाध्यक्ष लगाकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। कार्यकारिणी में कुछ नए चेहरों को भी अहमियत देते हुए भी अनुभव व युवा शक्ति में तालमेल का प्रयास किया गया है। नियमों के अनुसार हुई कार्यकारिणी की घोषणा

ज्यादातर जिले तीन विधानसभा क्षेत्र वाले हैं, इसलिए छह-छह उपाध्यक्ष व सचिव के पदों का प्रावधान रहता है। बड़े जिले जैसे अमृतसर में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, ऐसे में प्रदेश प्रधान के हाथ में पावर है कि वह वहां पदों की संख्या बढ़ा सकते हैं। अमृतसर जिला कार्यकारिणी की घोषणा नियमों के अनुसार की गई है।

- जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.