एससी आयोग ने पुलिस जांच को सराहा
महंतों पर दुष्कर्म का षड़यंत्र रचने वालों के खिलाफ की गई जांच की एससी आयोग पंजाब के सदस्य तरसेम सिंह सयालका ने सराहना की है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : गुरु ज्ञान नाथ आश्रम के महंतों पर दुष्कर्म का षड़यंत्र रचने वालों के खिलाफ की गई जांच की एससी आयोग पंजाब के सदस्य तरसेम सिंह सयालका ने सराहना की है। उन्होंने बताया कि अमृतसर देहाती के एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल की अगुआई में बनाई गई स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम की सदस्य एसपी अमनदीप कौर, डीएसपी गुरप्रताप सिंह सहोता की अगुआई 0वाली टीम ने सारे मामले को स्पष्ट कर दिया है। पुलिस की जांच में ही पाया गया कि दोनों महिलाओं ने दबाव में आकर आश्रम के चार महंतों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इसके लिए दूसरे पक्ष के आठ आरोपितों ने महिला के बच्चों का अपहरण कर लिया था। बाद में पुलिस ने बच्चे बरामद कर लिए थे। उन्होंने बताया कि अब पुलिस षड़यंत्र रचने वाले छह आरोपितों को तलाश रही है, जबकि जोगा सिंह और तीर्थ सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।