प्याज पर जनाक्रोश भड़का, आप ने लगाया सियासी तड़का
प्याज के रेटों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के वर्करों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : देश के अंदर बढ रही महंगाई , बिजली के रेटों में वृद्धि व आसमान को छू रहे प्याज के रेटों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के वर्करों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कचहरी चौंक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस से पहले प्रदर्शनकारियों ने बढ रही महंगाई के खिलाफ एक ज्ञापन अमृतसर के एडीसी डिवेल्पमेंट विशेष सारंगल को सौंपा। प्रदर्शकारी सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने अपने गलों में प्याज की मलाएंग पहनी हुई थी। महंगाई के खिलाफ बैनर उठाए थे और शरीर पर महंगाई के खिलाफ नारे लिखी फलैक्स शीटें भी बाधी हुई थी।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के माझा जोन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह धालीवाल और जिला को-अध्यक्ष रजिदर पलाह ने कहाकि सरकार की कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण महंगाई दिन प्रतिदिन बढ रही है। हर रोज उपयोग होने वाली वस्तुओं के रेट आसमान को छू रहे है। राज्य में बिजली बिलों के रेट देश के सभी राज्यों से अधिक है। प्याज को पिछले वर्ष दस रूपये किलो थे आज 100 रूपये किलों से भी अधिक रेट पर मिल रहे है। इस के लिए सरकारों की शह पर पल रहे जमाखोरी करने वाले मुख्य है। जिन्होंने बडी मात्रा में प्याज की जमाखोरी करके आम जनता को लूटना शुरू कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकारों को महंगाई के उपर कंट्रोल करना चाहिए। टैक्सों की दरों को कम करके व जमाखोरों को जेलों में बंद करके आम जनता की हो रही आर्थिक व समाजिक लूट को खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई पर कंट्रोल न किया गया तो पार्टी की ओर से इस अंदोलन को और धार दे दी जाएगी।