अमृतसर में AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
पुरानी रंजिश के चलते अमृतसर के झिते कलां गांव में आम आदमी पार्टी के सरपंच कारज सिंह के भाई तीर्थ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या। सांकेतिक फोटो
HighLights
AAP सरपंच के भाई तीर्थ सिंह की हत्या।
पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर की गई वारदात।
अमृतसर के झिते कलां गांव में हुई घटना।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस के थाना चाटीविंड के अधीन पड़ते गांव झिते कलां में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी के सरपंच कारज सिंह के भाई तीर्थ सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। परिवार के सदस्यों ने करीबियों के साथ मिलकर तीर्थ सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के मुताबित कारज सिंह ने इस साल झिते कलां गांव से आम आदमी पार्टी से सरपंच का चुनाव लड़ा और विजेयी रहा था।गांव में रहने वाले गुरदित्त सिंह कारज सिंह और उसके परिवार के साथ पुरानी रंजिश रखता था। दोनों में पहले भी विवाद हो चुका है। लेकिन गांव के लोग किसी तरह विवाद समाप्त करवा देते थे। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से गुरदित्त सिंह कारज सिंह के भाई तीर्थ सिंह के साथ विवाद करने की तैयारी कर रहा था।
अस्पताल में तोड़ा दम
सोमवार की रात दोनों गांव की चौपाल के पास मिले थे। इस बीच दोनों में पहले गाली गलौज हुई और फिर हाथापाई हो गई। इस दौरान गुरदित्त सिंह के साथी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि गुरदित्त सिंह और उसके साथियों ने गोलियां चलाकर तीर्थ सिंह को बुरी तरह से जख्मी कर दिया और फरार हो गए।
वारदात के बाद आरोपित मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। परिवार ने गांव के लोगों के साथ लहू लुहान तीर्थ को अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।
