विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपत्तिजनक पोस्ट से छवि बिगाड़ने का लगाया आरोप, AAP नेता गायत्री की शिकायत पर विधायक खैहरा के खिलाफ FIR

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:25 AM (IST)

आप नेता गायत्री बिश्नोई की शिकायत पर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज ...और पढ़ें

विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज।

विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज।

HighLights

  1. कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज

  2. AAP नेता गायत्री बिश्नोई ने छवि खराब करने का आरोप लगाया

  3. खैहरा ने आरोपों को खारिज कर कार्रवाई को राजनीतिक बताया

जागरण संवाददाता, मोहाली। आम आदमी पार्टी की नेता गायत्री बिश्नोई की शिकायत पर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप है कि खैहरा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर उनके चरित्र और छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आपत्तिजनक पोस्ट व टिप्पणियां की हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

साइबर क्राइम पुलिस इंटरनेट मीडिया पर मौजूद संबंधित पोस्ट और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। साथ ही एक्स को कथित आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए नोटिस भी भेजा गया है।

खैहरा ने आरोपों को खारिज किया

उधर सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने खिलाफ दर्ज केस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

खैहरा का कहना है कि सरकार राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से उनके खिलाफ कार्रवाई करवा रही है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर मौजूद सामग्री और संबंधित पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें- मान कैबिनेट का बड़ा फैसला, पंजाब में बनेगी रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी; ठेका कर्मचारियों की सेवाएं होंगी पक्की