विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले अमृतसर में आप की बड़ी बैठक, केजरीवाल; CM मान और सिसोदिया ने बनाई रणनीति

Published: Sun, 28 Jun 2026 10:48 AM (IST)

श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले आम आदमी पार्टी ने अमृतसर में बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, ...और पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने से पहले आप की आज राज्य स्तरीय अमृतसर में बैठक (फाइल फोटो)

श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने से पहले आप की आज राज्य स्तरीय अमृतसर में बैठक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अकाल तख्त पेशी से पहले आप की अमृतसर में बैठक।

  2. सीएम मान, केजरीवाल, सिसोदिया बैठक में हुए शामिल।

  3. धार्मिक-राजनीतिक मामले पर पार्टी की रणनीति तय होगी।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब पर सोमवार को प्रस्तावित पेशी से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) की 11:30 बजे अमृतसर के सर्किट हाउस में अपने सभी विधायकों व मंत्रियों की विशेष बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

बैठक में पार्टी धार्मिक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस पूरे घटनाक्रम पर अपना रुख स्पष्ट करने के साथ ही साथ आगे की रणनीति तय करेगी। हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अब तक कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। बावजूद इसके उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उन्हें बुलाया जाता है, तो वे वह सम्मानपूर्वक उपस्थित होंगे।

श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने से पहले रविवार स्तरीय अमृतसर में बैठक रखी है, जिसमें विशेष तौर पर भाग लेने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी पहुंच चुके हैं।