विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर की केंद्रीय जेल में हवालाती की मौत, शौचालय में कंबल की रस्सी बनाकर लगाया फंदा

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:35 PM (IST)

श्री गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में मंजीत सिंह उर्फ बाबा ज्ञानी नामक हवालाती ने कंबल की रस्सी से फंदा लगाकर ...और पढ़ें

अमृतसर की केंद्रीय जेल में हवालाती की मौत। सांकेतिक फोटो

अमृतसर की केंद्रीय जेल में हवालाती की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. हवालाती मंजीत सिंह उर्फ बाबा ज्ञानी ने जेल में की आत्महत्या।

  2. कंबल की रस्सी बनाकर शौचालय में फंदा लगाया, हुई मौत।

  3. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। गांव मालचक्क निवासी मंजीत सिंह उर्फ बाबा ज्ञानी ने केंद्रीय जेल, श्री गोइंदवाल साहिब में कंबल की रस्सी बनाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया। आत्महत्या करने वाले मंजीत सिंह ने हवालात के शौचालय में मंगलवार को फंदा लगाया था। मैजिस्ट्रेट द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव मालचक्क निवासी मुख्तार सिंह ने बताया कि उसके सास-ससुर की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। दो साले जुगराज सिंह और मंजीत सिंह हैं। 28 अगस्त 2026 को थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने मंजीत सिंह उर्फ बाबा ज्ञानी के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसके चलते वे केंद्रीय जेल, श्री गोइंदवाल साहिब में बंद था। मंगलवार शाम को उसने शौचालय में जाकर फंदा लगा लिया।

पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्य पैनल गठित

उसे पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया। बाद में सिविल अस्पताल, तरनतारन दाखिल करवाया गया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लिया। इस दौरान जांच में सामने आया कि हवालाती ने कंबल की रस्सी बनाकर गले में डाल फंदा लगाया था।

थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि मुख्तार सिंह के बयान दर्ज कर सिविल अस्पताल के एसएमओ को लिखा गया, जिन्होंने पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्य पैनल गठित किया। उक्त पेनल द्वारा हवालाती के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की सारी वीडियोग्राफी की गई। ये सारा कार्य माननीय मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ।