श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ ट्रेड यूनियन वर्करों ने घेरा डीसी कार्यालय
जागरण संवाददाता अमृतसर सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सीटू और माकपा वक
जागरण संवाददाता, अमृतसर : सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सीटू और माकपा वर्करों की ओर से डीसी कार्यालय के बाहर जन मुद्दों व कर्मचारियों की मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों में महिला कर्मचारी व वर्कर भी शामिल हुई। प्रदर्शन में मिड डे मील, ओद्योगिक वर्कर, आंगनवाड़ी , प स स फ, नगर निगम वर्कर, ग्रामीण चौकीदार यूनियन के कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरने पर बैठे वर्करों को संबोधित करते हुए सीटू के नेता सुच्चा सिंह अजनाला, सुखदेव सिह , चरणजीत और सरोज बाला ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार अलग अलग योजनाओं के तहत श्रम कानूनों को संशोधित करके वर्षों के संघर्ष के बाद हासिल अधिकारों को छीना जा रहा है। सभी श्रम कानूनों को खत्म करके सिर्फ 4 कोड बना दिए गए है। श्रम कानूनों को श्रमिकों के नही बल्कि मालिकों के हितों वाला बना दिया गया है। कर्मचारियों को छुट्टी, पीएफ, मेडिकल, ई लीव आदि की सुविधाओं को खत्म कर दिया है। वर्करों के काम के घंटे 8 से बढ़ कर 10 कर दिए गए है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नही किया जा रहा है। मनरेगा वर्करों को नियमों के अनुसार काम नही दिया जा रहा है। वर्करों का काम बढाया जा रहा है और वेतन व दिहाड़ी कम की जा रही है। इस तरह की जन व वर्कर विरोधी नीतियों को किसी भी तरह सहन नही किया जाएगा। इस के खिलाफ आंदोलन को और अधिक धार दी जाएगी। इस दौरान संगठन के नेताओं कुलविदर सिंह, भगवंत सिंह, जसवंत कौर, जसपाल कौर, रधुबीर कौर व तरसेम सिह मौजूद थे।