कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का श्रेय कैप्टन अमरिदर सिंह को : प्रो. लाल
संवाद सहयोगी अमृतसर पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल के आवास ग्रीन एवेन्यू में पजाब में
संवाद सहयोगी, अमृतसर : पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल के आवास ग्रीन एवेन्यू में पजाब में निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मे केक काटकर मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह को मुबारकबाद दी। कांग्रेस कार्यकताओं का भी शुक्रिया अदा किया गया, जिन्होंने विधायकों के नेतृत्व मे दिन-रात मेहनत करके कांग्रेस उम्मीदवारो को शानदार जीत हासिल करवाई ।
प्रो. लाल ने कहा कि यह कैप्टन अमरिदर सिंह की कार्य कुशलता, प्रशासनिक सूझबूझ और लोक हितैषी नीतियो का परिणाम है। स्वतंत्रता के बाद 2021 के निकाय चुनाव में कांग्रेस को राष्ट्र मे पुन: सत्ता हासिल करने के लिए एक नए मार्ग को प्रशस्त किया है। हकीकत में इस सफलता का श्रेय कैप्टन अमरिदर सिंह को जाता है।
प्रो. लाल ने कहा कि पजाब सरकार की नीतियों के कारण अकाली-भाजपा चारों खाने चित हो गई है। भाजपा को लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। अकालियों का राजनीतिक अस्तित्व भी खतरे मे पड़ गया है। किसान आंदोलन के बाद भाजपा का विश्वास लोगों में खत्म हो गया है। वास्तव में भाजपा का देश मे पतन शुरू हो चुका है। कांग्रेस की इस अदभुत जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। 2022 के चुनावों मे कांग्रेस का सत्ता मे आना निश्चित है।
इस अवसर पर राजा बरिदर दयाल सिंह, एडवोकेट करनैल सिंह मोहकमपुरा, एडवोकेट जीवन सिंह गिल, प्रिसिपल रणजीत भारद्वाज, सुरेंद्र केवलानी, अविनाश, सुजिदर सिंह पाली, भगत प्रह्लाद, जवाहर पाठक, नवदीप शर्मा, हरीश अरोड़ा, सतीश छाबड़ा, ज्योति शर्मा, जनकराज लाली, अनिल कुमार काला आदि मौजूद थे।